HTML tutorial
HTML tutorial

श्री बदरिकेदार मंदिर समिति की पहली बोर्ड बैठक में पारित हुए 32 प्रस्ताव

Pahado Ki Goonj

गुप्तकाशी और मंडल में संचालित होंगे आयुर्वेदिक महाविद्यालय

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की पहली बोर्ड बैठक में पारित हुए 32 प्रस्ताव, बदरीनाथ मंदिर परिसर और सड़क का होगा चौड़ीकरण

 

जोशीमठ। 12 जुलाई।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने जनकारी दी है किमंदिर समिति की पहली बोर्ड बैठक अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल की अध्यक्षता में सम्पन हुई जिसमें 32 प्रस्ताव पारित हुए। जिसमे उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवा को बढ़ाने के लिए मंदिर समिति ने गुप्तकाशी और मंडल में आयुर्वेदिक महाविद्यालय के संचालन कर डॉक्टरों को प्रशिक्षण देकर उनको उत्तराखंड के लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थानीय लोगों की नियुक्ति कर जन जीवन में खुशहाली लाने का काम करेगी जिससे भविष्य में पलायन पर रोक लगने का साधन स्वास्थ्य सेवाओं मिलने से होगा, यात्रियों की सुभिधा को देखते हुए बदरीनाथ मंदिर परिसर और सड़क का चौड़ीकरण सहित कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर पारित किया। शुक्रवार को बदरीनाथ में समिति के सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने सभी बोर्ड सदस्यों को आपस में मिलजुल कर बदरीनाथ धाम और केदारनाथ के विकास पर कार्य करने का आह्वान किया। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष अशोक खत्री ने कहा कि मंदिर समिति बदरीनाथ धाम और केदारनाथ मंदिर के साथ ही प्राचीन मठ-मंदिरों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

बैठक में बदरीनाथ मंदिर परिसर का विस्तारीकरण, बदरीनाथ मंदिर सड़क का चौड़ीकरण, केदारनाथ में भोग मंडी, रावल व पुजारी निवास निर्माण, बीकेटीसी के मुख्य यात्रा पड़ावों में गेस्ट हाउस निर्माण, गौरीकुंड में गौरी माई मंदिर का नवनिर्माण व सुंदरीकरण करने, बीकेटीसी का अलग पंचांग निकालने, गुप्तकाशी व मंडल में दो आयुर्वेदिक महाविद्यालय का संचालन, भविष्य बदरी मंदिर का विस्तार और 14 सीजनल कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति दिए जाने का प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में उद्योगपति अनील कंशल ने मंदिर समिति के धर्मशालाओं के रख-रखाव के लिए ११ लाख की धनराशि भी दी। इस मौके पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अशोक खत्री, सीईओ बीडी सिंह, मंदिर समिति,सदस्य ऋषि प्रसाद सती, अरूण मैठाणी, चंद्रकला ध्यानी, राजपाल सिंह जड़धारी,धीरज पंचभैया मोनू, इंद्रमणि गैरोला,राजपाल सिंह पुंडीर, उप मुख्यकार्याधिकारी सुनील तिवारी , कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, वरिष्ठप्रशासनिक अधिकारी ऋषि उनियाल, मंदिर अधिकारी मोहन सती , वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान,वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल आदि मौजूद थे।

Next Post

उत्तरकाशी के यमुना घाटी मे भूकंप के झटके महसूस किए गए

बडकोट / मदन पैन्यूली ,जनपद उत्तरकाशी के यमुना घाटी में आज सांय करीब 3 बजकर 43 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई जिसका केंद्र बयाली वन क्षेत्र तहसील बड़कोट में 10 km की गहराई में रहा। भूकंप की सूचना […]

You May Like