HTML tutorial
HTML tutorial

आठ हजार कारतूस खोखों के साथ चार धरे, आर्मी इलाके से किए थे चोरी

Pahado Ki Goonj

देहरादून : कैंट पुलिस ने आठ हजार कारतूस के खोखों के साथ तीन महिलाओं सहित चार को गिरफ्तार किया है। चारों कबाड़ी का काम करते हैं। बताए जा रहे हैं कि ये कारतूस आर्मी क्षेत्र से चोरी किए गए हैं।

बरामद कारतूस में काफी जिंदा कारतूस भी हैं। आरोपियों से आर्मी इंटेलिजेंस, एलआईयू, आईबी पूछताछ कर रही है। कारतूस के साथ गिरफ्तारी से आर्मी क्षेत्र की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

देहरादून की एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी जांच की जा रही है। गिरफ्तार महिलाएं शिव कुमारी, पूनम, पिंकी हैं। ये सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। जो हाल में खुड़बुड़ा इलाके में रहकर कबाड़ बिनने का काम करती हैं।

चौथा आरोपी मुस्तकीम सहारनपुर का रहने वाला है। वह जीएमएस रोड पर कबाड़ी की दुकान चलाता है। इनके पास से एसएलआर के 129 जिंदा कारतूस मिले हैं। शेष मिले खोखे इंसास रायफल के हैं। सूत्रों के मुताबिक घंघौड़ा कैंट क्षेत्र में सेना की 32 मद्रास यूनिट में सेंधमारी कर कारतूस की चोरी की गई थी।

Next Post

40 लाख के घोटाले में शूगर मिल का तोल लिपिक गिरफ्तार

देहरादून : डोईवाला शुगर मिल में पेराई सत्र 2016-17 में हुए 40 लाख रुपये के घोटाले में फरार चल रहे तोल लिपिक को पुलिस ने नेपाली फार्म, रायवाला से गिरफ्तार कर लिया। तोल केंद्रों पर गन्ना तोल के दौरान सैकड़ों किसानों को लाखों का चूना लगाने के षड्यंत्र का लिपिक […]

You May Like