देहरादून। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के विवादित निर्णयों पर तीरथ सरकार फिर से विचार करने जा रही है। एक दिन पहले ही त्रिवेंद्र सरकार के 4 साल के कार्यक्रमों को स्थगित करने के बाद अब गैरसैंण कमिश्नरी को लेकर सरकार फिर से विचार कर रही है। बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में बजट सत्र के दौरान राज्य की तीसरी कमिश्नरी बनाने की घोषणा की थी। गैरसैण कमिश्नरी में दो गढ़वाल मंडल तो दो कुमाऊं मंडल के जिलों को जोड़ा गया था। लेकिन इस घोषणा के बाद कुमाऊं मंडल से जुड़े विधायक और लोगों में नाराजगी थी। ऐसे में तीरथ सरकार ने इस निर्णय पर फिर से विचार करने का फैसला कर लिया है। उधर तीरथ सरकार देवस्थानम बोर्ड से जुड़े उस विवादित फैसले पर भी फिर विचार करेगी, जिसको लेकर पुजारी समाज विरोध कर रहा था। दरअसल, यह निर्णय तमाम धाम और मंदिरों को एक बोर्ड के माध्यम से संचालित करने से जुड़ा था, जिससे राज्य के इन धाम और मंदिरों में आर्थिक नियंत्रण कर यात्रियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाया जा सके।
आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत 30 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए- मुख्यमंत्री
Mon Mar 15 , 2021
*चारधाम यात्रा के दृष्टिगत 30 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए-मुख्यमंत्री* o *उत्तराखण्ड के चारधाम देश एवं दुनिया की आस्था के प्रमुख केन्द्र* o *कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान* o *कार्यों में समस्या आने पर शीघ्र अवगत कराया जाय* o *कार्यों की प्रगति का […]

You May Like
-
बडकोट ओजरी मे भालू के हमले से एक घायल ।
Pahado Ki Goonj October 29, 2018


