ब्रेक फेल होने से रोड पर पलटा यूटिलिटी वाहन, पांच घायल

Pahado Ki Goonj

देहरादून। पछवादून के साहिया माख्टी मोटर मार्ग पर ददौली समाल्टा के समीप एक यूटिलिटी वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में भर्ती कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
साहिया माख्टी मोटर मार्ग पर गांव से साहिया की ओर आ रहा एक यूटिलिटी वाहन ददौली समाल्टा के समीप अचानक रोड पर पलट गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में भर्ती कराया। वहीं हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर सविता पांडे ने बताया कि यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जिसमें 5 लोग घायल थे. सभी का उपचार चल रहा है. दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

Next Post

केन्द्रीय मंत्री के सामने सीएम धामी ने रखे उत्तराखंड से जुड़े मसले

देहरादून। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के स्तर पर लंबित उत्तराखंड के मामलों का जल्द समाधान किया जाएगा। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के समक्ष सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य से जुड़े मसलों को रखा। सीएम आवास में हुई भेंट में केंद्रीय मंत्री को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने […]

You May Like