केन्द्रीय मंत्री के सामने सीएम धामी ने रखे उत्तराखंड से जुड़े मसले

Pahado Ki Goonj

देहरादून। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के स्तर पर लंबित उत्तराखंड के मामलों का जल्द समाधान किया जाएगा। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के समक्ष सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य से जुड़े मसलों को रखा। सीएम आवास में हुई भेंट में केंद्रीय मंत्री को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग के एनओसी एवं क्लीयरेंस से संबंधित केन्द्रीय स्तर पर लंबित मामलों से अवगत कराया। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्र स्तर पर लंबित वन विभाग से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस दौरान वनाग्नि जैसी घटनाओं को रोकने को लेकर भी चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आस्था के प्रमुख केंद्र के साथ ही वन और पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भ्रमण के दौरान एफआरआई में वन एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मामलों में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। प्रोजेक्ट एलीफेंट एवं कैंपा के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली गई। देवभूमि उत्तराखंड को वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।

 

Next Post

गुड न्यूज-पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर राज्य के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनकी निराकरण की जहां मांग की वहीं 2013 विधानसभा सदस्यों की संस्तुति के पत्र पर कार्यवाही करने की मांग जोर पकड़ने लगी है

वर्ष2013 में विधानसभा अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट की संस्तुति के पत्र पर कार्यवाही शीघ्र करने की मांग करते हैं। , देहरादून,पहाडोंकीगूँज, देवभूमि पत्रकार यूनियन, उत्तराखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर राज्य के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनकी निराकरण की मांग की । […]

You May Like