रुद्रपुर। मंगलवार रात संदिग्ध हालात में पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की मौत हो गई। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
आदर्श कॉलोनी निवासी 32 साल के विमल टम्टा 2009 बैच का कांस्टेबल था। इन दिनों वह पुलिस लाइन में तैनात था। करीब दो साल पहले उसका विवाह हुआ था और 6-7 माह का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को विमल की पत्नी खाना बना रही थी, जबकि वह अपने कमरे में था। इस बीच संदिग्ध हालात में उसकी तबियत खराब हो गई और वह कमरे में अपने बेड में बेहोश पड़ा हुआ मिला। यह देख स्वजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन उसे जिला अस्पताल ले आये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ आशीष भारद्वाज, कोतवाल विक्रम राठौर, सीपीयू प्रभारी राकेश बिष्ट, आरआई वीपी भट्ट सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
सीएम ने किया औचक निरीक्षण ,80 प्रतिशत कर्मचारी मिले नदारद,आरटीओं सस्पेंड
Wed May 18 , 2022
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजधानी देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह करीब दस बजे मुख्घ्यमंत्री के अचानक आरटीओ पहुंचने से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के छापे के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बेहद कम संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान 80 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित […]

You May Like
-
भाजपा अबतक तीन बार सत्ता मे आई
Pahado Ki Goonj September 10, 2018

