रुद्रप्रयाग। रविवार की सुबह गुप्तकाशी-छेनागाड़ मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. घटना के बाद से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह गुप्तकाशी से छेनागाड़ जा रहा मैक्स वाहन छेनागाड़ से लगभग दो किमी पहले दुर्घटनाग्रस्त होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर गुप्तकाशी पुलिस व डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। घटना के वक्त वाहन में केवल चालक सुंदर सिंह रौथाण पुत्र गणेश सिंह ही मौजूद था। जिसकी इस दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। डीडीआरएफ और पुलिस टीम शव को लेकर सड़क मार्ग पर पहुंची। जिसके बाद पंचायतनामा सहित अन्य कार्रवाई की गयी। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।
हाई टेंशन लाइन के विद्युत पोल गायब, ऊर्जा निगम की कार्रवाई की मांग
Sun Mar 6 , 2022
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से कपकोट को जोड़ने वाली हाई टेंशन लाइन को जोड़ने के लिए लगाए गए विद्युत पोल गायब हो गए। ऊर्जा निगम ने कोतवाली बागेश्वर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं निगम द्वारा तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। ऊर्जा निगम […]

You May Like
-
फैक्ट्री में बायलर फटा, मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंची
Pahado Ki Goonj December 26, 2021
-
पंचायत चुनावः नैनीताल जिले में 90 प्रतिशत बूथ संवेदनशील
Pahado Ki Goonj September 21, 2019

