HTML tutorial
HTML tutorial

कांग्रेस ने महिलाओं और दलितों पर हो रहे अत्याचार पर उठाए सवाल

Pahado Ki Goonj

देहरादून। कांग्रेस ने देश में महिलाओं और दलितों पर बढ रहे अत्याचारों को लेकर बुधवार को गांधी पार्क के बाहर दिया।कांगे्रस का आरोप है कि सरकार को महिला सुरक्षा में नाकाम रही है। कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार को घेरने का नया तरीका निकाला है। पार्टी ने आज के दिन को दलित एवं महिला उत्पीड़न विरोधी दिवस के रूप में मनाया। .दरअसल, पिछले कुछ दिनों से देश में कई ऐसी घटनाएं घटी हैं जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ। फिर चाहे बात करें हाथरस कांड की या फिर दलितों पर बढ़े अत्याचार के मामलों की. विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर बना है। विपक्ष इन मामलों को लेकर सरकार को फेल बता रहा है और धरना प्रदर्शन कर रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने देश में महिलाओं और दलितों पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ देहरादून में धरना-प्रदर्शन दिया। इसके साथ ही कांग्रेस आज के दिन को दलित एवं महिला उत्पीड़न विरोधी दिवस के रूप में मना रही है। दलितों और महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क के सामने जोरदार प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पार्टी ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।

Next Post

महिलाओं को दी जा रही है लेड बल्ब बनाने की ट्रेनिंग

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने क्षेत्र में महिलाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई है।. जिसके तहत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और स्पेक्स संस्था के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। योजना में महिलाओं को एलईडी बल्ब और बैंबू बल्ब […]

You May Like