HTML tutorial
HTML tutorial

मसूरी में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ मार्ग

Pahado Ki Goonj

मसूरी। शहर में भारी बारिश के कारण गुरूवार को मसूरी धनोल्टी मार्ग, बाटा घाट के पास भारी भूस्खलन के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात भारी बारिश होने से सड़क का निचला हिस्सा खोखला हो गया, जिससे सड़क में बड़ी दरार पड़ गई। वहीं, लगातार सड़क के ऊपर से गुजर रहे वाहन हादसे का शिकार हो सकते हैं। बता दें कि पूर्व में भी सड़क का एक बड़ा भाग भारी भूस्खलन होने से क्षतिग्रस्त गया था, जिसकी चपेट में आने से एक बच्चे की मौत भी हो गई थी और सड़क के नीचे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को ठीक करने के लिए पुस्ते का निर्माण करवाया जा रहा है। लेकिन, धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य के कारण सड़क का हाल बेहाल हो गया है. वहीं, गुरूवार को नीचे हुए भूस्खलन के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में अगर सड़क के ऊपर से भारी वाहन गुजरते रहे तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बाटा घाट निवासी देवेंद्र रावत ने बताया कि देर रात भारी बारिश होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं, सड़क के एक बड़ा भाग क्षतिग्रस्त होने से मकान और दुकानें भी खतरे की जद में आ गई है। पूर्व में लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त हुई सड़क और पुश्ते के निर्माण करवाए जाने के लिए कई बार आग्रह किया गया। विभाग द्वारा कुछ दिन पूर्व सड़क को ठीक करने का काम शुरू किया गया, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति की वजह से समय पर सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई। इससे सड़क पर लगातार गुजर रहे वाहनों को भी खतरा पैदा हो रहा है।

Next Post

कोरोना वायरस :- 31 मार्च तक उत्तराखंड के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश ।

  कोरोना वायरस :- 31 मार्च तक उत्तराखंड के सभी स्कूलों में रहेगा ।   देहरादून :- buro.            प्रदेश में सभी सरकारी व निजी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किया आदेश बोर्ड परीक्षा से […]

You May Like