HTML tutorial
HTML tutorial

खच्चर से गिरकर घायल हुए यात्री को एम्स में भर्ती कराया

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश। गुरूवार शाम केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर से गिरकर घायल हुए एक तीर्थयात्री को शुक्रवार की सुबह हेली एंबुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
गुरूवार की शाम केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली के निकट विनोद कुमार (28 वर्ष) निवासी नंदा नगर चमोली खच्चर से गिरकर घायल हो गया था। जिसे स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय बेस कैंप केदारनाथ में उपचार के लिए ले जाया गया था। यहां से उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर करने की सिफारिश की थी। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि चमोली जिला प्रशासन की ओर से बीती शाम ही इस संबंध में सूचना भेज दी गई थी। शुक्रवार की सुबह 8.10 पर हेलीकाप्टर एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर पहुंचा। यहां से एम्स की टीम ने घायल युवक को ट्रामा सेंटर इमरजेंसी में शिफ्ट कर दिया है। युवक के पेट के निचले हिस्से में अंदरूनी चोट है। पैदल मार्ग पर खच्चर से गिरने से युवक घायल हुआ था।

Next Post

यमुनोत्री हाईवे पर फिर भूधंसाव, , 300 से अधिक बस फंसी

उत्तरकाशी । यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर राना चट्टी के पास शुक्रवार को फिर से भूधंसाव हो गया, जिसके कारण यहां बड़े वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। आवाजाही अवरुद्ध होने से जानकी चट्टी की ओर करीब 300 से अधिक बस फंस गई हैं।बड़कोट की उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने कहा […]

You May Like