देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने क्षेत्र में महिलाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई है।. जिसके तहत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और स्पेक्स संस्था के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। योजना में महिलाओं को एलईडी बल्ब और बैंबू बल्ब की ट्रेनिंग दी जा रही है। स्पेक्स संस्था के संचालक बृजभूषण शर्मा ने बताया कि देश में एलईडी बल्ब तो बनाए जा रहे हैं लेकिन उनकी रिपेयरिंग का कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास और सहयोग से महिलाओं को एलईडी बल्ब की रिपेयरिंग का कार्य सिखाया जा रहा है। महिलाएं यह कार्य करके जहां आत्मनिर्भर बन रही हैं वहीं चाइनीज और विदेशी लड़ियों को भी मात देने का काम कर रही हैं। बृजभूषण ने बताया कि महिलाओं को 7 दिन की ट्रेनिंग दी जा रही है जिसके बाद उन्हें किट प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने क्षेत्र में जाकर रोजगार को अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें। वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े नवीन कुमार ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा यह पहल की जा रही है। इसमें डोईवाला ब्लॉक में सात दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है और इसके बाद डोईवाला ब्लॉक के दूसरे स्थान पर भी एक ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं एलईडी बल्ब और बैंबू बल्ब बनाकर जहां आत्मनिर्भर बन रही हैं, वही दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।
हरिमोहन बने भाजपा युवा मोर्चा उत्त्तरकाशी के जिलाध्यक्ष !
Thu Nov 5 , 2020
हरिमोहन बने भाजपा युवा मोर्चा के उत्त्तरकाशी जिलाध्यक्ष बड़कोट : – मदनपैन्यूली नौगांव […]
You May Like
-
पीएम मोदी के बारे में क्या सोचता है भारतीय-अमेरिकी समुदाय
Pahado Ki Goonj September 23, 2019
-
बडकोट – कोरोना वारिर्यस को बांटे गए आयुष रक्षा किट।
Pahado Ki Goonj September 9, 2020

