चुनाव के दौरान गैरसैंण के पक्ष में चलाएंगे समानांतर प्रचार अभियान- मनोज ध्यानी

Pahado Ki Goonj

चुनाव के दौरान गैरसैंण के पक्ष में चलाएंगे समानांतर प्रचार अभियान| देहरादून को पुराने स्वरूप में लौटाने के लिए राजनीतिक दल और प्रत्याशी लाएं ब्लू प्रिंट: गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान

*देहरादून* _(गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान संघर्ष स्थल से)_ |

‘गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान’ द्वारा प्रारंभ धरना कार्यक्रम आज 37वें दिन में प्रवेश कर गया| आज धरना पर बैठने वालों व धरना को समर्थन करने पहुँचें लोगों में *मनोज ध्यानी, हर्ष मैंदोली, कृष्ण काँत कुनियाल, सुबोध रतूडी, मदन सिंह भंडारी, संजय किमोठी, नित्यानंद भट्ट, पुष्कर नेगी, गीता चंदोला, यशवीर आर्य, भार्गव चंदोला, संदीप नौडियाल, संदीप कुमार सिंह, रवीन्द्र प्रधान इं0 आनंद प्रकाश जुयाल, प्रमीला नेगी, लक्ष्मी नेगी, सीमा नेगी, उपेन्द्र चौहान, शिवप्रसाद सती* आदि उपस्थित थे| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के अभियान कर्मी संघर्ष स्थल पर आज 37वें दिन भी जस के तस डटे रहे| आज की बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया कि नगर निकाय चुनाव के दौरान जहाँ सभी प्रत्याशी अपने लिए मत मांगेंगे, गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करने वाले प्रत्याशी गणों से व आम जनता, दोनों से ही गैरसैंण के लिए समर्थन जुटाने का अभियान चलाएगा| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान, उन सभी दलों व प्रत्याशियों का सार्वजनिक सम्मान भी करेगा जो गैरसैंण राजधानी की आवाज को इन चुनावों में बुलंद करेगा| इसके अतिरिक्त गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने यह भी मांग की कि सभी प्रत्याशी देहरादून नगर के पुराने स्वरूप को लौटाने के लिए आवश्यक ब्लू प्रिंट लेकर आएं| देहरादून की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं पर ठोस कारवाई हेतु कार्ययोजना के लिए भी गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने राजनीतिक दलों से मांग की है|

Next Post

शरद पूर्णिमा की सुधी पाठकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

न्यूज पोर्टल के 6,03,965 सुधी पाठकों को उनके द्वारा दो वर्ष की यात्रा में रुचिकर जनसरोकार के विषय बस्तुओं को पढ़कर अपने मित्रों तक  पहुंचा कर देश के लोकतंत्र में चौथे स्तंभ की गरिमा बनाये रखने में अपने मन से मनन कर मनुष्य में माननीय होने का परिचय दे रहे […]

You May Like