HTML tutorial
HTML tutorial

गंगा सप्तमी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया गंगा पूजन

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। गंगा सप्तमी के अवसर पर मुख्घ्यमंत्री पुष्घ्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे और यहां गंगा पूजन व आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनकी पत्घ्नी गीता धामी में मौजूद रहीं। वहीं मां गंगा का जन्म दिवस मानी जाने वाली गंगा सप्तमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। हरकी पैड़ी समेत आसपास के गंगा घाटों पर भोर से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। हरकी पैड़ी की प्रबंध कार्यकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा की ओर से विशेष आयोजन का इंतजाम किया गया है।गंगा स्नान और पूजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरकी पैड़ी पहुंचे। कोरोना काल के दो साल बाद यह पहला मौका है जब गंगा सप्तमी के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड समेत सभी गंगा घाटों पर डुबकी लगाने और धर्म कर्म करने की बिना रोक-टोक अनुमति है।

Next Post

केदारनाथ मार्ग पर खाई में गिरने से यात्री की मौत

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक यात्री की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह दुर्घटना शनिवार देर रात को हुई। पुलिस ने शव को खाई से निकाल लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी चारधाम यात्रा को शुरू हुए महज छह दिन […]

You May Like