केदारनाथ मार्ग पर खाई में गिरने से यात्री की मौत

Pahado Ki Goonj

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक यात्री की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह दुर्घटना शनिवार देर रात को हुई। पुलिस ने शव को खाई से निकाल लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अभी चारधाम यात्रा को शुरू हुए महज छह दिन हुए हैं और यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में हृदयगति रुकने से मरने वाले यात्रियों की संख्या दस पहुंच गई है। स्वास्थ्य संबंधी सबसे ज्यादा दिक्कतें यमुनोत्री धाम में सामने आ रही हैं। शनिवार को यमुनोत्री धाम में तीन और यात्रियों ने हृदयगति रुकने से दम तोड़ दिया। ये तीनों यात्री गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के हैं।जानकारी के अनुसार गुजरात से आए जयेश भाई (41) स्वजन के साथ यमुनोत्री यात्रा पर आए थे। शनिवार को यमुनोत्री मंदिर के निकट अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। जब तक स्वजन ने जयेश भाई को अस्पताल पहुंचाया, तब तक वह दम तोड़ चुके थे। इसी तरह यमुनोत्री धाम जाते हुए भंगेली गदेरे के पास मुंबई निवासी देवश्री केदार जोशी (39) की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

Next Post

फिल्म पृथ्वीराज चौहान में दिखेगा उत्तराखण्ड में मनन रावत के निदेशन का जलवा

देहरादून। भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृतियों मे है। भारत का शुरू से ही गौरवशाली इतिहास रहा है। भारत कई महान विभूतियों की जन्म स्थली भी है। भारत मंे ऐसे कई महान यो़द्धा जिनकी गौरव गाथा आज भी लोगों के बीच प्रचलीत है। उनमें से एक थे राजा पृथ्वी […]

You May Like