HTML tutorial
HTML tutorial

चारधाम यात्रा का टूटा रिकॉर्ड, 12 दिनों में 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। बीती 3 मई से चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। ऐसे में महज 12 दिन के भीतर ही 4 लाख 27 हजार से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ में पहुंचे हैं। जहां 1 लाख 52 हजार तीर्थयात्री बाबा केदार का आशीर्वाद ले चुके हैं।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चरम पर है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि चारों धामों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। खासकर केदारनाथ धाम में तो भीड़ इस कदर है कि दर्शनों के लिए लंबी लाइन लग रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो अभी तक 4,27,144 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में अभी तक 1,69,144 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जबकि, बदरीनाथ धाम में 1,01,000 श्रद्धालु बदरी विशाल का आशीर्वाद ले चुके हैं। वहीं, गंगोत्री धाम में 84,863 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा यमुनोत्री धाम में 71,518 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। अगर इन आंकड़ों पर गौर करें तो यात्रा पूरे शबाब पर चल रही है। गौर हो कि बीती 3 मई को यानी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले थे। जिसके बाद 6 मई को केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। जबकि, 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले. खुलते ही चारों धाम में तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।

Next Post

16 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण

देहरादून। साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण भारत में नही दिखेगा। ज्योतिषियों की मानें तो भारत में अदृश्य न होने के कारण ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण सुबह 8.59 से शुरू होकर सुबह 10.30 तक […]

You May Like