16 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण

Pahado Ki Goonj

देहरादून। साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण भारत में नही दिखेगा। ज्योतिषियों की मानें तो भारत में अदृश्य न होने के कारण ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण सुबह 8.59 से शुरू होकर सुबह 10.30 तक रहेगा। यह ग्रहण पश्चिमी देशों में यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर के कुछ भागों में दिखाई देगा।
ज्योतिषाचार्य नवीन चंद्र जोशी अनुसार साल का पहल चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिसके चलते यहां कोई सूतक नहीं मान्य होगा। ग्रहों और नक्षत्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के कुछ दिन बाद लगने वाला चंद्र ग्रहण कुछ पश्चिमी देशों के लिए तनाव भरा हो सकता है। पश्चिमी देशों में युद्ध की आशंका उत्पन्न हो सकती है।

Next Post

पत्रकारिता के लिए चारुचंद्र चंदोला सम्मान से वरिष्ठ पत्रकार  जितेन्द्र अंथवाल और विकास गुसाईं नवाजे गये

-उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं जितेंद्र अंथवाल – दैनिक जागरण में कार्यरत हैं वरिष्ठ पत्रकार विकास गुसाईं देहरादून, ukpkg.comउत्तराखंड में प्रतिवर्ष उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान चारुचंद्र चंदोला से वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र अंथवाल और विकास गुसाईं नवाजे गये। दोनों ही पत्रकारों को यह सम्मान उनकी […]

You May Like