देहरादून। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजपा) के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वह प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार अभियान से उत्तराखंड लौटे थे। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान के तहत पश्चिम बंगाल के विभिन्न जनपदों व क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा की विकासपरक सोच को जनता के समक्ष रखा।
इस दौरान पश्चिम बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा व लोकजीवन को निकट से देखने और अनुभव करने का मौका मिला। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता में अथाह सम्मान देखा। जनता उनके विजन और सर्वस्पर्शी नीतियों की मुरीद है। वहां की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। पश्चिम बंगाल में बेरोजगारों, किसानों के उत्थान के लिए कोई नीतियां नहीं बनाई गई है। पश्चिम बंगाल में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के वरिष्ठ नेता विजयवर्गीय आदि के सानिध्य में चुनाव प्रचार करने का मौका भी मिला।
हमारे अजर अमर भगवान श्री हनुमानजी की जय शेयर किजयेगा - जीतमणि पैन्यूली
Tue Apr 27 , 2021
।। कलयुग के देवता अजर अमर श्री हनुमानजी महाराज की जय। । सभी से विनम्र प्राथना है कि पुरा पढे और सभी हनुमानजी महाराज से प्रार्थना करे। 27 अप्रैल मंगलवार को हनुमानजी महाराज का जन्म दिन है। पूर्णिमा भी है और मंगलवार भी हनुमानजी महाराज अष्ट सिद्धी के दाता है। […]

You May Like
-
बागेश्वर ब्रेकिंग. गोमती नदी में बहने से एक युवक की मौत, ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : तिलवाडा सुमाडी में आवासीय भवन पर सिलेंडर पर लगी ,आगखटीमा ब्रेकिंग :लगातार हो रही बरसात के चलते नगर के कई इलाके हुए जलमग्न रुड़की ब्रेकिंग न्यूज़ :चेकिंग के दौरान पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj August 13, 2018

