HTML tutorial
HTML tutorial

आंचल डेयरी ने घटाए दूध खरीद के दाम, 25 हजार दुग्ध उत्पादकों को होगा नुकसान

Pahado Ki Goonj

देहरादून। दूध उत्पादक सहकारी संघ आंचल डेयरी ने अपने दूध उत्पादकों से दूध खरीद के दामों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की है। ₹2 प्रति लीटर कटौती से करीब जिले के 25 हजार दूध उत्पादकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि लॉक डाउन के चलते बाजारों में दूध की डिमांड नहीं हो पा रही है और उत्पादन ज्यादा है, जिसके चलते दूध उत्पादक सहकारी संघ को निर्णय लेना पड़ा है। नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ आंचल डेयरी के प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक, लॉकडाउन के चलते नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ का दूध की बिक्री घट गई है। यहां से अन्य प्रदेशों को सप्लाई नहीं हो रही है, जबकि दूध से सूखा दूध बनने वाला प्लांट भी बंद हो चुके है। जिसके चलते दूध की डिमांड काफी घट चुकी है। जिसके बाद संघ को फैसला लेना पड़ा है कि उत्पादकों से दूध खरीद के दामों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की जाएगी। दूध की खरीद में ₹2 की कटौती 9 अप्रैल से की गई है। गौरतलब है कि नैनीताल जनपद में करीब 25 हजार दूध उत्पादक हैं। जो रोजाना करीब 95 लाख लीटर दूध का उत्पादन करते हैं। ऐसे में बाजारों में दूध की खपत करीब 60 से 70 हजार लीटर ही करीब हो पा रही है। पहले दूध संघ उत्पादकों से ₹36 प्रति लीटर दूध की खरीद था जो अब ₹34 प्रति लीटर के रेट से खरीदेगा।

Next Post

पूर्व उपाध्यक्ष चार धाम विकास परिषद कहते है कि बदरिकेदार के पट समय से खुलेंगें तो तैयारी भी होनी चाहिए

देहरादून,पूर्व उपाध्यक्ष चार धाम विकास परिषद शिव प्रसाद ममगाई कहते है कि श्री केदारनाथ मंदिर एवं श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट  समय से खुलेंगें। चार धाम विकास परिषद एवं चार धाम देवस्थानम के अध्यक्ष स्वयं  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रॉवत हैं।व्यवस्था चलाने के लिए उपाध्यक्ष मंगाई जी को राज्यमंत्री का दर्जा […]

You May Like