HTML tutorial
HTML tutorial

संघर्ष से जूझ रही दुनिया को एकजुट करने वाली शक्ति है योग: प्रधानमंत्री मोदी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। शहर के वन अनुसंधान संस्थान परिसर में 50 हजार से ज्यादा लोगों के साथ आज सुबह योगासन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पुरातन भारतीय योग परंपरा इस संघर्षरत दुनिया को एकजुट करने वाली सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरी है। अंग्रेजों के जमाने में बने संस्थान की इमारत के सामने मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि योग ने दुनिया को ‘‘ रोग से निरोग ’’ की राह दिखाई है और दुनिया भर में लोगों के जीवन को समृद्ध बना रहा है।

 उन्होंने कहा , वास्तविकता यह है कि सेहत और तंदुरूस्ती की खोज में योग दिवस दुनिया के सबसे बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों का स्वस्थ होना शांतिपूर्ण विश्व की स्थापना के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘देहरादून से डबलिन, शंघाई से शिकागो, जकार्ता से जोहानिसबर्ग, हिमालय की ऊंचाई से लेकर रेगिस्तान तक, योग दुनिया भर में लाखों जिन्दगियों को समृद्ध बना रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘योग समाज में एकरूपता लाता है जो राष्ट्रीय एकता का आधार बन सकता है।’’ उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस का प्रस्ताव रि कॉर्ड समय में स्वीकार किया गया और ज्यादातर देशों ने इसका समर्थन किया।  मोदी ने कहा , आज पूरी दुनिया के लोग योग को ऐसे रूप में देखते हैं कि वह उनका अपना है।
Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया को चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी

उत्तराखंड योग और आस्था का केंद्र रहा है : पीएम मोदी देहरादून/ बड़कोट:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के एफआरआई स्थित मैदान में योगासन किए। इससे पहले उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग महोत्सव में पहुंचे लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश […]

You May Like