देहरादून। आज से 4 दिन बाद यानी 29 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं विधानसभा सत्र को लेकर विपक्ष भी तैयार है। पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता यह साफ कर चुके हैं कि वह जन मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक उठाएंगे ऐसे में देखने वाली बात होगी कि विपक्ष जो पिछली बार के मुकाबले अब ज्यादा संख्या में वह सरकार पर किस प्रकार से घेराबंदी करता है। हालांकि चार दिन बाद होने वाले विधानसभा सत्र से पहले विपक्ष के सामने विशेषकर कांग्रेस के सामने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति करना बेहद अहम है। और यह भी देखना होगा कि कांग्रेस की से प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बनाती है जोकि प्रदेश सरकार पर अटैकिंग मूड में हो या फिर खामोशी से सरकार को चलने देते हैं। कांग्रेस में इस बार विधानसभा में मुद्दे उठाने वाले तेजतर्रार एवं युवा काजी निजामुद्दीन जैसे विधायक नहीं है ऐसे में सवाल ये उठता है कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में और मुख्य सचेतक के रूप में कांग्रेस किसका नाम आगे करती है।
घूमने आए दो युवकों की गंगा में डूबने से मौत
Fri Mar 25 , 2022
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में गाजियाबाद से घूमने आए दो युवकांे की गंगा में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतकांे के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत नीम बीच […]

You May Like
-
तीन मामलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
Pahado Ki Goonj September 16, 2017
-
यूकेडी ने किया सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Pahado Ki Goonj February 13, 2021


