HTML tutorial
HTML tutorial

शहीदों की स्मृति में गूंजा खेल का जुनून, पौल गांव में प्रीमियर लीग सीजन-4 का भव्य आगाज

Pahado Ki Goonj

शहीदों की स्मृति में गूंजा खेल का जुनून, पौल गांव में प्रीमियर लीग सीजन-4 का भव्य आगाज

शहीद परिवार के सम्मान के साथ शुरू हुई अमर शहीद आशाराम जगूड़ी एवं राकेश जगूड़ी प्रीमियर लीग, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने का लिया संकल्प

बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनाघाटी के बड़कोट क्षेत्र के पौल गांव में अमर शहीद आशाराम जगूड़ी एवं अमर शहीद राकेश जगूड़ी की स्मृति में आयोजित प्रीमियर लीग सीजन-4 का भव्य शुभारंभ किया गया। खेल प्रतियोगिता की शुरुआत शहीद परिवार के सम्मान और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

उद्घाटन समारोह में शहीद आशाराम जगूड़ी की पत्नी श्रीमती उर्मिला देवी एवं शहीद राकेश जगूड़ी की माता श्रीमती सुलोचना देवी को सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद परिवार के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला। लीग का विधिवत उद्घाटन शहीद परिवार के सदस्यों ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रीति जगूड़ी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

इस अवसर पर लीग अध्यक्ष विकास जगूड़ी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल खेलों का आयोजन करना ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को शहीदों के बलिदान और उनकी प्रेरणादायी यादों से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष लीग की मुख्य थीम “युवा नशा छोड़ें एवं खेल की ओर अग्रसर हों” रखी गई है। खेल मैदान के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता धनीराम जगूड़ी ने कहा है किपौल गांव में शहीदों के नाम से आयोजित इस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन युवाओं के लिए खेल प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करने का भी अवसर बनेगा। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

Next Post

 धरासू–रुणवासा के बीच खाई में गिरी कार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत,

धरासू–रुणवासा के बीच खाई में गिरी कार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत,  चिन्यालीसौड़। धरासू थाना क्षेत्र के धरासू और रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू […]

You May Like