HTML tutorial
HTML tutorial

एक मई से फिर उत्तराखण्ड का मौसम बदलने के आसार ।

Pahado Ki Goonj

एक मई से फिर उत्तराखण्ड का मौसम बदलने के आसार ।

देहरादून। मई के महीने की शुरुआत से ही मौसम करवट लेने के प्रबल आसार बन रहे है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के अधिकतर जिलों में आने वाले दिनों में बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने जैसी मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम में यह बदलाव प्रदेश में एक मई से लेकर छह मई तक दिखाई देगा।
उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा 2025 का आगाज होने जा रहा है। चारों धामों के कपाट तय कार्यक्रम के अनुसार खुलेंगे। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को, केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को और बद्रीनाथ धाम के कपाट चार मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने भी राज्य में मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। एक मई से छह मई तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। खासकर चारधाम यात्रा मार्गों पर मौसम की यह गतिविधि यात्रियों के लिए चुनौती बन सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है और यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है। शासन ने सभी धामों में मेडिकल, पेयजल, भोजन, और शरण की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश भी जारी किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Next Post

यात्रा मार्ग पर सेवा देंगे 43 सौ से अधिक घोड़ा- खच्चर संचालक; मुख्यमंत्री -ukpkg.com- जीतमणि-पैन्यूली

यात्रा मार्ग पर सेवा देंगे 43 सौ से अधिक घोड़ा- खच्चर संचालक *दोनों धामों के लिए कुल आठ हजार से अधिक घोड़े – खच्चरों का पंजीकरण* *पैदल मार्ग पर खच्चरों के लिए गरम पानी और विश्राम की भी व्यवस्था* देहरादून। श्री  गंगोत्री  और यमुनोत्री जी के कपाट खुलने के साथ […]

You May Like