HTML tutorial
HTML tutorial

जैनी प्रकरण फिर गरमाया, प्रेस वार्ता में छलके आंसू हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप, CBI जांच और DNA टेस्ट की उठाई मांग ।

Pahado Ki Goonj

जैनी प्रकरण फिर गरमाया, प्रेस वार्ता में छलके आंसू

हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप, CBI जांच और DNA टेस्ट की उठाई मांग

देहरादून। उत्तराखंड का चर्चित जैनी प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में है। देहरादून में प्रेस वार्ता के दौरान जैनी अपनी आपबीती सुनाते हुए भावुक हो गईं और रो पड़ीं। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग की।

जैनी ने आरोप लगाया कि 16 वर्ष की उम्र में उनके साथ मानसिक उत्पीड़न और डराने-धमकाने जैसी घटनाएं हुईं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें गर्ल्स हॉस्टल में रखने की बात कहकर मानसिक चिकित्सालय में रखा गया और बाद में देहरादून से बाहर भेज दिया गया।

जैनी ने अपने बेटे के पितृत्व और पहचान का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने बेटे को पिता का नाम दिलाने के लिए DNA टेस्ट कराने और पूरे मामले की दोबारा CBI जांच की मांग की है।

प्रेस वार्ता के बाद एक बार फिर यह मामला राजनीतिक और सामाजिक चर्चा में आ गया है। अब सभी की नजरें सरकार और जांच एजेंसियों के अगले कदम पर टिकी हैं।

### जैनी के आरोपों पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- छवि खराब करने वालों पर करूंगा मानहानि का मुकदमा

देहरादून। जैनी प्रकरण में लगे आरोपों पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए जैनी का इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ वह मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि जैनी के माध्यम से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर भाजपा की तत्कालीन केंद्र सरकार पर निशाना साधने की कोशिश बताया। हरक सिंह ने कहा कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से जो भी इस पूरे मामले का इस्तेमाल कर रहा है, उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

जैनी के आरोपों और हरक सिंह रावत के पलटवार के बाद यह मामला एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

 

You May Like