HTML tutorial
HTML tutorial

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से जुड़े 45 अन्य मंदिरों यात्रा व्यवस्था को भव्य बनाया जायेगा – हेमंत द्विवेदी

Pahado Ki Goonj

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से जुड़े 45 अन्य मंदिरों यात्रा व्यवस्था को भव्य बनाया जायेगा – हेमंत द्विवेदी ।

•बदरीनाथ के विराट सिंहद्वार के निर्माण में महारानी अहिल्या बाई होल्कर के भी योगदान के प्रति कृतज्ञता जताई।

• श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं का जायजा लिया

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ: 25 मई।बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा बदरीनाथ एवं केदारनाथ की यात्रा भव्यता और पूर्ण निष्ठा भक्ति के साथ जारी है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा उत्तराखण्ड सरकार और मंदिर समिति यात्रा व्यवस्था को और अधिक सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए दृढ संकल्पित है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा उत्तराखण्ड के 45 मंदिर जो बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से जुड़े हैं उनकी यात्रा व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया जायेगा। ताकि भारत और दुनिया से आने वाले श्रद्धालु बदरीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री के दर्शन और यात्रा की तरह इन 45 मंदिरों में भी पहुंचे।

रविवार को बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन और यात्रा व्यवस्थाओंं का जायजा लेने के बाद बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा सारा ब्रह्माण्ड जिन बदरी विशाल बाबा केदार के श्री चरणों में अपना शीश नवाता है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे बदरीनाथ केदारनाथ समिति के अध्यक्ष के तौर पर प्रभु की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा महारानी अहिल्या बाई होल्कर जी के त्रिशताब्दी पर आयोजित कार्यक्रमों में मैंअहिल्या बाई होल्कर जी की प्रभु सेवा के कार्यों में उनके द्वारा बदरीनाथ के सिंहद्वार के निर्माण में योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता हूँ।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कार्यालय सभागार में मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन एवं आईटीबीपी के अधिकारियों से बदरीनाथ धाम यात्रा के विषय में बातचीत की तथा केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं की समीक्षा की बताया कि अभी तक 9 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है।

कहा कि बदरीनाथ धाम में यात्रियों को भगवान के सुगमतापूर्वक दर्शन हो इसके लिए हर संभव कार्य किये जायेंगे। बताया कि आज तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए है। बी के टी सी के अध्यक्ष ने हेमकुंड साहिब लोकपाल तीर्थ के कपाट खुलने के अवसर को सौभाग्य का दिन बताया । बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने
बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद लिया।

बीकेटीसी अध्यक्ष क्षेत्र भ्रमण के बाद कल देर रात श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। आज प्रात: लोक कल्याण हेतु भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन तथा पूजा-अर्चना की किये। माता लक्ष्मी जी के मंदिर में दर्शन किये। जहां डिमरी पुजारीगणों ने शाल ओढ़ाकर बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद बीकेटीसी अध्यक्ष यात्रा के कुशलता हेतु हवन में शामिल हुए तत्पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी आशीर्वाद लिया।

बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी श्री केदारनाथ धाम पहुंचे तथा तीर्थयात्रियों से बातचीत की एवं यात्रा व्यवस्थाओंं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि साढ़े पांच लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है। यात्रा सुव्यवस्थित चल रही है। इस अवसर पर केदारनाथ धाम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी भी मौजूद रहे।

आगे पढे़

https://www.facebook.com/100045798408936/posts/1240138194189449/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v  येवरेष्ट्  पर्वतारोही भट्ट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामाये

अनुकरणीय

Next Post

नशे में धुत बस चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस सीज।

नशे में धुत बस चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस सीज।   उत्तरकाशी । जनपद के प्रवेश बैरियर चिन्यालीसौड़, नगुण पर पुलिस द्वारा रुटीन चैकिंग के दौरान बस संख्या UK 06PA 1507 के चालक सुभाष मौर्य पुत्र हेमराज मौर्य निवासी बसगर शक्ति फॉर्म सितारगंज, उधमसिंह नगर के शराब पीकर […]

You May Like