HTML tutorial

पौराणिक ‘भेडू कु थौलू’ में उमड़ा आस्था का सैलाब,

Pahado Ki Goonj

पौराणिक ‘भेडू कु थौलू’ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 

उत्तरकाशी। रिपोर्ट मदन पैन्यूली

 

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की गाजणा पट्टी स्थित ग्रामसभा ठाण्डी के बोलियाधार में आयोजित प्रसिद्ध पौराणिक त्रिवार्षिक ‘भेडू कु थौलू’ मेले में गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने पहुंचकर क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के साथ इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
इस अवसर पर विधायक सुरेश सिंह चौहान ने ग्राम के ईष्ट देवता चंदनी नाग एवं बौल्य महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
विधायक चौहान ने कहा कि ‘भेडू कु थौलू’ केवल एक मेला नहीं, बल्कि सदियों पुरानी लोक आस्था, धार्मिक परंपराओं, रीति-रिवाजों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर आयोजित इस त्रिवार्षिक मेले में आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक वातावरण ने पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
विधायक सुरेश सिंह चौहान ने इस सफल आयोजन के लिए त्रिवार्षिक भेड़ मेला समिति, आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं समस्त ग्रामीणों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारी लोक परंपराएं और सांस्कृतिक धरोहर हमारी पहचान हैं, जिनका संरक्षण और संवर्धन करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत के संरक्षण तथा स्थानीय आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

You May Like