HTML tutorial

बिग ब्रेकिंग: शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग, तहरीर देने वाले आए सामने ।

Pahado Ki Goonj

बिग ब्रेकिंग: शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग, तहरीर देने वाले आए सामने ।

हल्द्वानी। रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण मामले ने अब नया राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देने वाले लोग अब सामने आ गए हैं।
मामले में श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। तहरीर देने वालों में विनोद आर्य और अमित कुमार शामिल हैं, जिन्हें रामलीला मैदान में शुद्धिकरण कार्यक्रम से जुड़े न्यास के सदस्य बताया जा रहा है।
शिकायत में राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति समुदाय के विरुद्ध कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अब इस हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है, इस पर राजनीतिक दलों और आम लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। मामले को लेकर आने वाले दिनों में सियासी हलचल तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Next Post

Jiitmani painyuli editor ने पोर्टल को बढ़ावा देने से हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है जानिए सभी समाचार

सड़क पर फैलाई गई रेता-बजरी पर बाइक फिसली,एक की मौत रामनगर। कानिया क्षेत्र में सड़क पर फैलाई गई रेता-बजरी पर एक युवा होटल कारोबारी की बाइक फिसल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ, जिसे […]

You May Like