
डीएवी पीजी कॉलेज में राखियों से सजा भाईचारे का बंधन, एबीवीपी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून। डीएवी (पीजी) कॉलेज देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से बुधवार को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एबीवीपी छात्र नेता नवदीप राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने छात्र भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर प्रेम, स्नेह और विश्वास के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। छात्राओं ने भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। वहीं विद्यार्थियों ने आपसी सम्मान, सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवदीप राणा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सुरक्षा, स्नेह और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अंत में सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

