HTML tutorial

Good news दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj
  1. ‘दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत’
    देहरादून। जरूरतमंद पात्र परिवारों का अपने आशियाने का सपना साकार हो रहा है। आगामी दिसंबर माह तक 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने जा रही है।
    आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (पीएमएवाईकृयू) को नई गति दी है। जरूरतमंद पात्र परिवारों का अपने आशियाने का सपना साकार हो रहा है। आगामी दिसंबर माह तक 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने जा रही है। आवास विभाग ने लंबित आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अगले माह सितंबर तक की टाइम लाइन निर्धारित की है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हर पात्र परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध है। सचिव आवास डॉ आर राजेश के अनुसार प्रदेश में कुल 18 परियोजनाओं के तहत 15496 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें लगभग 84 फीसदी यानी 12948 आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि 1271 घरों की चाबियां भी लाभार्थियों को सौंपी जा चुकी है। इनमें रुड़की768 और 503 लाभार्थी हरिद्वार के हैं। लंबित आवासीय परियोजनाओं को 30 सितंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए गए हैं। योजना के तहत सर्वाधिक 10200 मकान ऊधमसिंह नगर जनपद में बनाए जा रहे हैं। इनमें रुद्रपुर हाउसिंग स्कीम के 1872 आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा 1264 आवास भवानीपुर (जसपुर), 1168 उकरौलीकृ1 (सितारगंज), 864 उकरौलीकृ2 (सितारगंज), 1256 कनकपुर (काशीपुर), 928 मटकोटा (रुद्रपुर), 928 श्यामनगर (गदरपुर), 824 महुवाखेड़ागंज, 512 मानपुर (काशीपुर) एवं 584 गंगापुर गोसाल (काशीपुर) में पात्र लाभार्थियों को मिलेंगे। जनपद में कुल 4528 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है, इनमें 544 मंगलौर, 448 झब्बरपुर, 1152 अन्नेखी, 1088 बेल्दी (बेलड़ी, रुड़की 768आवास शिकारपुर एवं 528 इंद्रलोक आवासीय योजना के तहत बन रहे हैं। जनपद के उम्मेदनगर (रामनगर) में सभी 528 आवासीय इकाइयों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। जनपद में धौलास हाउसिंग स्कीम के तहत 240 में से 180 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। प्रदेश में हजारों गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को योजना का सीधा मिला है। पात्र परिवारों की मदद के लिए योजना में अब राज्य सरकार की हिस्सेदारी को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार किया जा रहा है।
    आगे पढ़ेंभागवत के दौरान हुई चोरियों का खुलासा,चार गिरफ्तार
    देहरादून। भागवत कथा के दौरान हुई चेन चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी तीन चेन व दस हजार की नगदी बरामद हुई है। गिरफ्तार गैंग के सदस्य पंजाब के रहने वाले है। जिनमें महिलाए भी शामिल है।
    एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 10 अगस्त को जीएमएस रोड पर एक होटल में आयोजित भागवत कथा में चार महिलाओ के गले से चेन व मंगल सूत्र की चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में उक्त महिलाओ द्वारा कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी गयी थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरो की तलाश में जुटी पुलिस टीमों को अथक प्रयासो के बाद पता चला कि चोरी की इन घटनाओं में पंजाब पटियाला का एक चर्चित चौन चोर गैंग शामिल है। इस दौरान पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि उक्त गैंग के कुछ सदस्य एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देने दून आ रहे है। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 2 महिलाओ सहित 4 आरोपियों को हरिद्वार बायपास रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से तीन चेन व दस हजार रूपये की नगदी बरामद की गयी। पूछताछ में उन्होने अपना नाम अजय सिहं पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम समाना, थाना सदर समाना, पटियाला, पंजाब हाल 06 नम्बर, गली चावडा बाजार, पटियाला, पंजाब, गुरुप्रीत सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी 16 एकड बरनाला, जिला बरनाला, पंजाब,हरजिन्दर कौर उर्फ रानी पत्नी काका निवासी ग्राम लगडोई, थाना सदर, पटियाला, पंजाब व पूजा कौर उर्फ लाडी पत्नी जगत सिंह ग्राम समाना, थाना सदर समाना, जिला पटियाला, पंजाब, हाल 6 नम्बर गली चावडा बाजार, पटियाला, पंजाब बताया। बताया कि वह मूल रुप से पंजाब पटियाला के समाना गाँव निवासी हैं, जो कि वर्तमान में पटियाला के आस पास ही अलगकृ अलग जगहों पर रह रहे हैं। बताया कि वे सोशल मीडिया तथा यूट्यूब के माध्यम से अलग अलग जगहों पर आयोजित होने वाली भागवत कथाओं की जानकारी प्राप्त करते है। फिर गैंग के सभी सदस्य, जिनमें ज्यादातर महिलायें होती हैं, उक्त स्थान पर एकत्रित होकर चोरी की घटनाओं
    आगे पढ़ें
    पीपलकोटी टनल हादसा, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

    चमोली। पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त  को हुई दुर्घटना के संबंध में जिलाधिकारी चमोली ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। 13 अगस्त की शाम लगभग 7 बजे निर्माणाधीन टनल में कार्य के दौरान अचानक भारी जल प्रवाह एवं मलबा आने से टनल क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के समय टनल के अंदर 22 श्रमिक कार्य कर रहे थे।

    जिलाधिकारी ने परगना मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी चमोली को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच अधिकारी को दुर्घटना के कारणों, घटना के लिए उत्तरदायी परिस्थितियों एवं संभावित लापरवाही आदि की विस्तृत जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं, टनल में कार्य के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों तथा दुर्घटना के कारणों का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के संबंध में आवश्यक सुझाव भी जांच रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच में आवश्यक सहयोग एवं अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। तमक नाले में अतिवृष्टि से हुए हादसे की भी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये गये हैं। तहसीलदार ज्योतिर्मठ की रिपोर्ट के अनुसार, अतिवृष्टि के कारण तमक नाले में अत्यधिक पानी एवं मलबा आने से नाले पर स्थित पुल/मार्ग प्रभावित हुआ तथा आवागमन बाधित हुआ। मौके के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तमक नाले में आए मलबे एवं पानी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर नाले के बहाव में तीन वाहन प्रभावित हुए। इनमें सीमा सड़क संगठन की 123 इकाई के दो वाहन शामिल हैं, जबकि एक पिकअप/लोडर वाहन नाले के तेज बहाव में बह गया। जिलाधिकारी ने परगना मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी ज्योतिर्मठ को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित अवधि में घटना की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मजिस्ट्रियल जांच में दुर्घटना के कारणों,घटनाक्रम,प्रभावित वाहनों एवं लापता व्यक्ति से संबंधित समस्त तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं सुझावों को भी जांच रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जांच अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच करते हुए 15 दिन के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वहीं, दूसरी ओर पीपलकोटि टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मृत श्रमिकों के परिवारों के हक की आवाज अब सड़क पर उठने लगी है। ऑल इंडिया फेडरेशन के महासचिव सोहन कुमार के नेतृत्व में एचसीसी मायापुर के श्रमिकों ने मृतक श्रमिकों के आश्रितों को उचित और सम्मानजनक मुआवजा देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान हाट राजेंद्र हटवाल भी प्रदर्शन में शामिल रहे। श्रमिकों ने एचसीसी कार्यालय से टीएचडीसी गेट तक रैली निकाली और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान श्रमिकों ने कहा कि टनल हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक केवल अपने परिवार के कमाने वाले सदस्य ही नहीं थे, बल्कि उनके परिवारों की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी. ऐसे में हादसे के बाद उनके परिवार आर्थिक संकट में हैं।
    आगे पढ़ें
    बाइक के लाइसेंस पर स्कूटी चलाने पर रोक की खबर आधारहीनः परिवहन विभाग

    देहरादून। एक दैनिक समाचार पत्र के देहरादून संस्करण में 18 अगस्त 2026 को प्रकाशित खबर “अब गियर वाली मोटर साइकिल के लाइसेंस पर नहीं चलेगी स्कूटी” को लेकर परिवहन विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई है। विभाग के अनुसार, समाचार में दी गई जानकारी मोटरयान अधिनियम, 1988 में वर्तमान में प्रभावी प्रावधानों के अनुरूप नहीं है।
    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अधिसूचना संख्या का.आ. 4100(अ), दिनांक 24 जुलाई 2026 के माध्यम से जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अधिनियम, 2026 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत उक्त अधिनियम की अनुसूची की क्रम संख्या 51 में उल्लिखित मोटरयान अधिनियम से संबंधित संशोधनों को 15 अगस्त 2026 से प्रभावी किया गया है।
    विभाग के अनुसार, जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 8 की उपधारा (8) और धारा 9 की उपधारा (9) को विलोपित किया गया है। इन दोनों उपधाराओं में पुराने लाइसेंस के संबंध में यह व्यवस्था थी कि अधिनियम के प्रारंभ से पहले प्रभावी शिक्षार्थी अथवा चालन अनुज्ञप्ति को गियर वाली अथवा बिना गियर वाली मोटरसाइकिल चलाने के लिए प्रभावी माना जाएगा। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन उपधाराओं को हटाए जाने का प्रभाव मोटरयान अधिनियम, 1988 के लागू होने के बाद जारी किए गए गियर वाली अथवा बिना गियर वाली मोटरसाइकिल के लाइसेंसधारकों पर नहीं पड़ेगा। यानी मौजूदा लाइसेंसधारकों के अधिकारों में इस संशोधन के कारण कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 9 की उपधारा (6) में स्पष्ट प्रावधान मौजूद है। इसके तहत चालक की दक्षता का परीक्षण उस प्रकार के वाहन पर किया जाता है, जिसके लिए आवेदन किया गया है। साथ ही प्रावधान में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि गियर वाली मोटरसाइकिल चलाने की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाला व्यक्ति बिना गियर वाली मोटरसाइकिल चलाने की परीक्षा भी उत्तीर्ण माना जाएगा। विभाग का कहना है कि इस प्रावधान के अनुसार गियर वाली मोटरसाइकिल का ड्राइविंग टेस्ट पास करने वाले व्यक्ति को बिना गियर वाली मोटरसाइकिल यानी स्कूटी चलाने के लिए भी सक्षम माना जाता है।
    आगे पढ़ें

    कूलागाड़ बेलीब्रिज मरम्मत तेज, धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर जल्द बहाल होगा यातायात

    पिथौरागढ़। धारचूला-गूंजी -लिपुलेख सड़क पर कूलागाड़ के पास क्षतिग्रस्त हुए बेलीब्रिज के कारण बाधित यातायात को शीघ्र सुचारु करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने बताया कि पुल को तत्काल दुरुस्त करने और यातायात बहाल करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
    जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं की टीमें मौके पर लगातार कार्य कर रही हैं। पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने तथा आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शाम तक पुल से आवाजाही शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि स्थानीय लोगों, यात्रियों एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को आवागमन में परेशानी न हो।उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग को शीघ्र बहाल करने के साथ-साथ एक वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में यातायात को सुचारु रखा जा सके। संबंधित अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग को जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
    जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और मौके पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
    उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों से अपील की है कि कार्य पूर्ण होने तक प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक जोखिम न लें। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा यातायात व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
    आगे पढ़ें
    रक्षा बंधन पर्व पर 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर करेंगी बहनें
    देहरादून। रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश की महिलाएं 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में प्रदेश के भीतर निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। दोनों दिनों महिलाओं से बस किराया नहीं लिया जाएगा।
    सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। प्रदेश की बहनों को अपने मायके और स्वजनों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
    उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देना सरकार की ओर से बहनों के लिए एक छोटाकृसा उपहार है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश की हर बहन सुरक्षित और सुगम तरीके से अपने मायके और परिवार तक पहुंच सके। प्रदीप बत्रा ने कहा कि परिवहन निगम को दोनों दिनों बसों के संचालन और यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुलभ बनाना है।
    आगे पढ़ें

    महिला से छेड़छाड़ मामले को रफादफा करने का आरोप, चौकी इंचार्ज व सिपाही को लाइन हाजिर
    नैनीताल। जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें स्थानीय पुलिस पर महिला छेड़छाड़ के आरोपी पर्यटकों से पैसे लेकर मामला रफादफा करने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों के विरोध और सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद मामला एसएसपी तक पहुंचा, जिसके बाद चौकी इंचार्ज और एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
    जानकारी केे अनुसार बीते दिनों ज्योलीकोट क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने चौकी पुलिस को सूचना दी कि स्कार्पियो कार में सवार चार पर्यटकों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वायरलेस संदेश भेजकर रानीबाग क्षेत्र में उस वाहन को पकड़ लिया। आरोपी पर्यटकों को ज्योलीकोट चौकी लाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी पर पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपियों से 18 हजार रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया। जब शिकायतकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की और पर्यटकों के खिलाफ कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने कथित तौर पर लिए गए 18 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से वापस कर दिए। रकम वापस मिलने के बावजूद स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मामले को लेकर पुलिस के खिलाफ कई आरोप लगाए गए। चर्चा इतनी तेज हुई कि मामला एसएसपी तक पहुंच गया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम बोरा और कांस्टेबल धमेंद्र साहनी को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि महिला छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय रुपये के लेनकृदेन की शिकायत मिली थी। ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से इसकी पुष्टि भी हो गई, जिसके आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, महिला छेड़छाड़ के मूल आरोप की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    आगे पढ़ें
    जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

    चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदमः मुख्यमंत्री

    चम्पावत। जिला चिकित्सालय में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण किया गया।
    आज यहां जिला चिकित्सालय में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत उनके लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की स्थापना से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। इस सुविधा के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को आवश्यक जीवनरक्षक रक्त घटक समय पर उपलब्ध हो सकेंगे। चंपावत जिले में पहली बार यह सुविधा उपलब्ध हुई है। इससे पहले कुमाऊं मंडल के जिला चिकित्सालयों में यह सुविधा रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में उपलब्ध थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही सीटी स्कैन, एमआरआई और डायलिसिस यूनिट जैसी सुविधाएं स्थापित की जा चुकी हैं। जिला चिकित्सालय में लगभग 11.71 करोड़ रुपये की लागत से लोअर ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग तथा प्रथम एवं द्वितीय तल पर डायग्नोस्टिक विंग और ऑपरेशन थिएटर का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उत्तराखंड का आदर्श मॉडल बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चंपावत के विकास का कोई भी सपना अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा और जिले के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पाण्डेय, दायित्वधारी सुभाष बगौली, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश चन्द्र तिवारी, भाजपा नेता सतीश पाण्डेय, वर्चुअल माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत आनन्द सिंह अधिकारी, चम्पावत के भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामन्त, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चम्पावत श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद लोहाघाट गोविन्द वर्मा, दायित्वधारी श्याम नारायण पाण्डेय, मनोज कालाकोटी, मुकेश महराना, श्रीमती हेमा जोशी, श्रीमती किरन देवी, बलॉक प्रमुख चम्पावत श्रीमती अंचला बोहरा, भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
    आगे पढ़ें
    आफिस में घुसकर बदमाशों ने की लाखों की लूट


  2. हल्द्वानी। हल्द्वानी के गोरापड़ाव  मंडी चौकी क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक ऑफिस में घुसकर बंदूक के दम पर लाखों रुपये और कीमती सामान लूट लिया। बताया जा रहा है कि 10 से 12 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की दो चेन और 12 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों ने एक ऑफिस में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 से 12 बंदूकधारी बदमाश ऑफिस में पहुंचे और हथियारों के बल पर वहां मौजूद लोगों को डराकर लूटपाट की. बदमाश वारदात के बाद करीब 8 लाख रुपये की नकदी, सोने की दो चेन और 12 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर दिया है। आसपास के इलाकों के साथ ही जिले की सीमाओं और बॉर्डर क्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान के साथ ही उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। जिस ऑफिस में लूट की वारदात हुई है, वहां किसी अन्य तरह की गतिविधि संचालित होने की भी जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है और ऑफिस से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बदमाशों की संख्या, उनके पास मौजूद हथियार, इस्तेमाल किए गए वाहन और लूट की पूरी रकम को लेकर पुलिस जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। मंडी चौकी क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।आगे पढ़ें
    ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज आयुर्वैदिक सिद्धांतों के आधार पर बनाई हर्बल बीड़ी

  3. हरिद्वार। दुनिया में नशा एक बहुत बड़ी सामाजिक बुराई है। वर्तमान में दुनियाभर में नशे के दुष्प्रभाव से लोगों को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने के मामला लगातार बढ रहे है। इसीलिए धूम्रपान की लत छोड़ने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के अंगदतंत्र विभाग ने एक नई पहल की है। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, आयुर्वेदाचार्यों और शोधार्थियों ने निकोटीन मुक्त औषधीय धूम्रपान दंडिका यानी हर्बल बीड़ी तैयार की है। चिकित्सकों के अनुसार इसका उद्देश्य धूम्रपान करने वाले व्यक्ति की मनोवैज्ञानिक तलब को कम करते हुए धीरे धीरे तंबाकू और निकोटीन से दूरी बनाने में मदद करना है। खास बात यह है कि धूम्रपान छोड़ने के लिए यहां के डॉक्टर बीड़ी, सिगरेट छोड़ने की बजाय धूमपान ही करा रहे हैं। ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के अंगदतंत्र विभाग के विशेषज्ञों ने प्राचीन आयुर्वेद के आचार्यों जैसे चरक, सुश्रुत और वागभट्ट के बताए गए आयुर्वेदिक सिद्धांतों के आधार पर इस हर्बल बीड़ी को तैयार किया है। इसमें तंबाकू और निकोटीन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। आर्युवेद में इसे धूमपान विधि कहा जाता है। तंबाकू की जगह हर्बल बीड़ी में तेंदु के पत्ते के अंदर शलकी, लाक्षा और मधुयेष्ठी जैसी 15 आयुर्वेदिक दवाएं भरी गईं हैं। डॉ भावना ने बताया कि मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पारंपरिक धूम्रपान की आदत में धुएं की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में हर्बल दंडिका के माध्यम से व्यक्ति की धूम्रपान की आदत को धीरे-धीरे कम करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं शोधार्थी डॉ. प्रगति नेगी ने बताया कि शमन धूमपान पर हमारे द्वारा रिसर्च की जा रही है। इसमें हमें कॉलेज प्रशासन का सहयोग मिल रहा है। हमारे प्राचीन आयुर्वेदाचार्यों ने शमन धूमपान और आयुर्वेद धूमपान के बारे में बताया है। इस प्रयोग को वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए इसे सेंट्रल क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री ऑफ इंडिया में रजिस्टर्ड कराया गया है। डॉ प्रगति ने बताया कि कॉलेज की ओपीडी में पिछले एक महीने से धूम्रपान छोड़ने के इच्छुक लोगों को चिकित्सकों की निगरानी में हर्बल स्मोक स्टिक यानी हर्बल बीड़ी का पान कराया जा रहा है। शुरुआती परिणाम उत्साहजनक मिले हैं. शोध को आगे भी जारी रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। 15 लोगों ने स्मोकिंग की लत छोड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है। लोगों से अपील है कि कोई भी आकर हमारे यहां रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और पूरा इलाज निःशुल्क है। उनका प्रयास है कि लोग अधिक से अधिक इसका लाभ लें और स्मोकिंग की लत को छोड़े।
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित*
-केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने पर जोर
-स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का आह्वान
-स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास, नशामुक्ति, स्वरोजगार, जीआई टैग एवं स्थानीय उत्पादों से जुड़ी योजनाओं पर हुई चर्चा
-अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने को लेकर संवाद
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी), देहरादून की ओर से सीमांत जनपद चमोली में ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर श्री संदीप रावत, जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, प्रेस क्लब के संरक्षक श्री क्रांति भट्ट तथा पीआईबी के सहायक निदेशक श्री संजीव सुन्द्रियाल ने किया।
कार्यशाला में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्थानीय उत्पादों, स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास, नशामुक्ति और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी, वहीं लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत बिष्ट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पूरे जनपद की बेहतरी के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया ‘वार्तालाप’ कार्यक्रमों को जनपद के ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप रावत ने कहा कि पीआईबी द्वारा मीडिया और अधिकारियों के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाएं ऐसी हैं, जिनका पर्याप्त प्रचार-प्रसार न होने के कारण लोग उनका लाभ नहीं ले पाते। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से मीडिया के सहयोग से योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा सकती है।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब की संरक्षक श्री क्रांति भट्ट ने जनपद में प्रेस की चुनौतियों एवं भूमिका के बारे में जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने जनपद में पत्रकारों की सकारात्मक एवं जनहितकारी पत्रकारिता की सराहना की और सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार ने नशामुक्त भारत अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अभियान के तहत 140 नारकोटिक्स किट वितरित किए गए हैं। उन्होंने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पत्रकारिता की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा पीआईबी की ओर से विश्वसनीय एवं तथ्यपरक सूचनाओं के प्रसार के लिए आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत बिष्ट ने तमक नाला, नीति घाटी और टीएचडीसी पीपलकोटी में हुई आपदाओं के दौरान जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले स्थानीय व्यक्ति को राहगीर योजना के तहत 25 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाती है। इसके अलावा आयुष्मान योजना, जननी सुरक्षा योजना, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
खाद्य पूर्ति अधिकारी श्री अंकित पांडेय ने ई-20 पेट्रोल, किसानों को होने वाले लाभ और पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ई-20 के निर्माण में चावल, मक्का और गन्ने जैसे कृषि उत्पादों का उपयोग किया जाता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री हिमांशु बडोला ने बालिकाओं के लिए संचालित नंदा गौरा योजना की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की। सहायक निदेशक मत्स्य श्री नितेश कुमार चंद्र ने मत्स्य किसान समृद्धि योजना के तहत ट्राउट मछली उत्पादन और युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री धनंजय लिंगवाल ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत संचालित कार्यक्रमों, स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक तथा नशामुक्ति केंद्र और काउंसलिंग की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
जिला उद्यान अधिकारी श्री नितेन्द्र सिंह ने चमोली के स्थानीय और विशिष्ट उत्पादों को जीआई टैग दिलाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मशरूम और कीवी की खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए जनपद में संचालित फार्मों और उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी साझा की।
मीडिया के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं की जानकारी : संजीव सुन्द्रियाल
कार्यक्रम के आयोजक एवं पीआईबी के सहायक निदेशक श्री संजीव सुन्द्रियाल ने कहा कि सीमांत जनपद चमोली में ‘वार्तालाप’ कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य प्रामाणिक और तथ्यपरक जानकारी के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं को मीडिया के जरिए जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि चमोली में तैयार होने वाले स्थानीय उत्पादों और यहां की संस्कृति को पहचान दिलाने के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के हर गांव और हर घर तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसी मंशा के साथ पीआईबी की ओर से चमोली को इस कार्यक्रम के लिए चुना गया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय मीडिया सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। मीडिया के माध्यम से योजनाओं की सही और प्रमाणिक जानकारी दूरस्थ गांवों तक पहुंचने से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।
कार्यशाला के दौरान अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, स्थानीय मुद्दों तथा सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका को लेकर विस्तृत संवाद हुआ।
आगे पढ़ें

[20/08, 10:31 am] DM Tehri Garhwal: प्रेस नोट
टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2026 (सू.वि.)

*जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित*

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एलडीएम मनीष मिश्रा ने विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। आरबीआई के निर्देशों के क्रम में जिले के टीयर-6 सेंटरों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के लिए 146 बैंक शाखाओं, 239 पोस्ट पेमेंट बैंक तथा 170 बीसी/सीएसपी के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बैठक में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल वित्तीय शिक्षा के तहत आयोजित कैंपों की समीक्षा की गई। बताया गया कि जून 2026 में जिले में 302 वित्तीय साक्षरता कैंप आयोजित किए गए। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने निर्देश दिए कि इन कैंपों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन बैंकों की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनकी गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए, जिसमें उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंक शामिल हैं। सभी बैंकों द्वारा डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के साथ ग्राहकों को ऑनलाइन लेन-देन, भीम ऐप के उपयोग एवं इसके लाभों की जानकारी दी जा रही है।

बैठक में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा के दौरान कम प्रगति पर बैंकों द्वारा डॉक्यूमेंट पेंडेंसी एवं अंडर-प्रोसेस आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बैंक निर्धारित लक्ष्य को अंतिम तिमाही से पहले ही पूरा करने का प्रयास करें। जिन खातों में सब्सिडी की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है, उनकी शाखावार सूची तैयार कर संबंधित विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की समीक्षा के दौरान उद्यान विभाग को सितंबर माह के अंत तक न्यूनतम 25 आवेदन बैंकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग को अधिक से अधिक आवेदन बैंकों को उपलब्ध कराने को कहा गया। किसान क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा के दौरान बैंक द्वारा डिसक्वालिफाई एवं रिजेक्ट किए गए आवेदनों की जांच कर उचित कारण सहित सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में खातों की संख्या में लगभग एक लाख की कमी पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित खातों की जांच करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को गांवों में जाकर लाभार्थियों से संपर्क कर यह जानकारी लेने को कहा गया कि बीमा की किश्त जमा हुई है अथवा नहीं और योजना में इतनी गिरावट के कारणों का पता लगाया जाए।

बैठक में आरसेटी (RSETI) कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में उद्यम स्थापना एवं स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), वाहन योजना, होमस्टे योजना, पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस बैठक में एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक केंथुरा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से सुनील कुमार, इंडियन बैंक से एस.एस. राणा, आईडीबीआई बैंक से अनंत पांडे, नैनीताल बैंक से आर.के. शर्मा, केनरा बैंक से अनिल, डीसीबी बैंक से चिराग बिष्ट, इंडियन ओवरसीज बैंक से रंजन, बैंक ऑफ बड़ौदा से अश्विनी सहित अन्य बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा मत्स्य विभाग से प्रतिभा, क्रिसिल फाउंडेशन से अंकित, उद्यान विभाग से पंकज, रीप से ब्रह्मकांत भट्ट, डीआरडीए से चंद्रप्रकाश डंगवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल
[20/08, 11:47 am] DM Tehri Garhwal: प्रेस नोट
टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2026 (सू.वि.)

*myScheme पोर्टल से घर बैठे जानें अपने लिए उपयुक्त सरकारी योजनाओं की जानकारी*

भारत सरकार द्वारा नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से myScheme पोर्टल एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय डिजिटल मंच के रूप में कार्य कर रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी पात्रता के आधार पर अपने लिए उपयुक्त सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं।

myScheme पोर्टल नागरिकों को विभिन्न केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को खोजने, उनकी पात्रता एवं लाभ की जानकारी प्राप्त करने तथा आवेदन प्रक्रिया समझने में सहायता करता है। इससे नागरिकों को अलग-अलग सरकारी विभागों एवं वेबसाइटों पर जाकर जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता कम होती है।

पोर्टल की विशेषता यह है कि नागरिक अपनी व्यक्तिगत पात्रता संबंधी जानकारी के आधार पर अपने लिए लागू योजनाओं की पहचान कर सकते हैं। इसके माध्यम से कृषि, शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अधिक से अधिक नागरिक myScheme पोर्टल का उपयोग कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्र होने पर संबंधित योजना का लाभ उठाएं।

myScheme का उद्देश्य है—सही योजना की जानकारी, सही व्यक्ति तक, सरल एवं डिजिटल माध्यम से पहुंचाना।

*पोर्टल: myScheme – सरकारी योजनाओं की जानकारी का एकीकृत मंच*

लिंक: https://www.myscheme.gov.in/

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल
[20/08, 12:40 pm] DM Tehri Garhwal: प्रेस नोट
टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2026 (सू.वि.)

*धनोल्टी-नैनबाग क्षेत्र में एसडीएम न्यायालय की साप्ताहिक सुनवाई व्यवस्था निरंतर जारी, अब ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ सकेंगे नागरिक*

*आगामी शुक्रवार 21 अगस्त को होगी एसडीएम न्यायालय की नियमित साप्ताहिक सुनवाई, गूगल मीट लिंक से भी मिलेगी उपस्थिति की सुविधा*

*जन-सुगम्यता की पहल को और सुदृढ़ बनाते हुए प्रशासन ने प्रारंभ की वर्चुअल सुनवाई सुविधा*

कार्यालय उपजिलाधिकारी, धनोल्टी, टिहरी गढ़वाल द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना (संख्या-206/वाचक/सा0सू0/2026) के अनुसार न्यायालय उपजिलाधिकारी धनोल्टी एवं न्यायालय असिस्टेंट कलेक्टर प्रथम श्रेणी धनोल्टी की समस्त कार्यवाहियाँ उक्त तिथि से निरंतर प्रत्येक शुक्रवार को तहसील धनोल्टी कार्यालय परिसर में सुनिश्चित रूप से संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में अवगत कराया गया कि आगामी शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को भी नियमित साप्ताहिक सुनवाई पूर्ववत तहसील धनोल्टी कार्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।

उपजिलाधिकारी धनोल्टी कमलेश मेहता ने बताया कि धनोल्टी एवं नैनबाग तहसील क्षेत्र के दूरस्थ स्थानों में निवासरत नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों तथा जो व्यक्ति किन्हीं कारणवश तहसील परिसर में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होने में असमर्थ हैं, उनकी सुविधा हेतु अब साप्ताहिक सुनवाई में ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित होने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इच्छुक नागरिक प्रत्येक शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे के मध्य निम्नलिखित गूगल मीट लिंक के माध्यम से सुनवाई में जुड़ सकते हैं।

(गूगल मीट लिंक: https://meet.google.comGood news, more than 15 thousand families will get a permanent roof by December, know all the news/cgj-rcvi-bsf)Kk

उन्होंने बताया कि यह वर्चुअल सुविधा भौतिक सुनवाई के अतिरिक्त एवं पूरक व्यवस्था के रूप में दी जा रही है। तहसील धनोल्टी कार्यालय परिसर में यथावत् प्रत्यक्ष सुनवाई पूर्ववत जारी रहेगी। तहसीलदार धनोल्टी/नैनबाग को इस व्यवस्था के सुचारू क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन की पारदर्शिता एवं जन-सुगम्यता के प्रति सतत प्रतिबद्धता के अनुरूप इस सुविधा की व्यापक जानकारी सभी माध्यमो से, संबंधित क्षेत्रों में प्रसारित की जा रही है, तथा संबंधित तहसील कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित की गई है।

जिला प्रशासन ने धनोल्टी एवं नैनबाग तहसील क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि वे अपने प्रकरणों की सुनवाई हेतु प्रत्येक शुक्रवार तहसील धनोल्टी कार्यालय परिसर में उपस्थित होकर अथवा निर्धारित समय में गूगल मीट लिंक के माध्यम से जुड़कर, इस व्यवस्था का लाभ उठाएं तथा किसी भी प्रकार की सूचना अथवा जानकारी हेतु केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें।

आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2026

*राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 28 व 29 अगस्त तक होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं*

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के शुभ अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, टिहरी गढ़वाल के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर द्वारा 28 एवं 29 अगस्त 2026 को विभिन्न जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिताओं के अंतर्गत ओपन बालक वर्ग शॉटपुट प्रतियोगिता का आयोजन बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में किया जाएगा। ओपन बालक वर्ग सिंगल्स/डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता बैडमिंटन हॉल, जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर में होगी। जूनियर बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनि की रेती में, जबकि ओपन बालक वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता भी श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनि की रेती में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जूनियर अंडर-19 बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन श्री ओंकारानंद स्कूल, मुनि की रेती में किया जाएगा।

जिला खेल कार्यालय की ओर से जनपद के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की गई है। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से नियमानुसार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिताओं से संबंधित जानकारी के लिए सनन्त कुमार, क्रीड़ा प्रशिक्षक हॉकी 7895541511, अमित प्रजापति, क्रीड़ा प्रशिक्षक बैडमिंटन 8979491076, वहीद अहमद, क्रीड़ा प्रशिक्षक बास्केटबॉल 9456130071, यजुवेन्द्र चौहान, क्रीड़ा प्रशिक्षक सॉफ्टबॉल 9568022304 तथा अर्जुन प्रसाद, क्रीड़ा प्रशिक्षक हैंडबॉल 9897154775 से संपर्क किया जा सकता है।

जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने जनपद के खिलाड़ियों से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2026 (सू.वि.)

*एसआईआर के तहत 6 विधानसभाओं में 1,17,501 नोटिस जारी, 75,985 पर हुई सुनवाई*

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,17,501 नोटिस जनरेट किए गए हैं। इनमें से आज 20 अगस्त तक 1,17,499 नोटिस वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 2 नोटिस वितरण के लिए लंबित हैं। कुल 75,985 नोटिस के संबंध में सुनवाई की जा चुकी है।

विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार घनसाली विधानसभा में 21,094 जारी नोटिस के सापेक्ष 9,874 पर सुनवाई, देवप्रयाग में 19,131, के सापेक्ष 16,305, नरेंद्रनगर में 20,758 के सापेक्ष 14,629, प्रतापनगर में 16,022 के सापेक्ष 9,849, टिहरी में 19,256 के सापेक्ष 10,049 तथा धनोल्टी विधानसभा में 21,240 नोटिस के सापेक्ष 15,279 सहित जनपद भर में कुल 75,985 मामलों की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। 3,609 मामले लंबित हैं, जबकि 1,312 मामलों की सुनवाई की तिथि लैप्स हुई है। वहीं शेष नोटिसो के मामलों में पुनर्निर्धारण (री-शेड्यूल) के तहत कार्य किया जायेगा। वर्तमान में जनपद में कुल 4,63,628 मतदाताओ का आंकड़ा दर्ज है।

जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत जनपद में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जारी है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की प्रतिदिन की कार्य प्रगति उपलब्ध कराने के साथ ही कार्य में तेजी लाने तथा किसी भी स्तर पर पेंडेंसी न बढ़ने देने के निर्देश दिए हैं।

आगे पढ़ें

*‎ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत चौपाल-2026 का आयोजन किया जा रहा है।*

*‎📅 दिनांक: 21 अगस्त 2026*
*‎📍 स्थान: क्रीड़ा भवन, विकास भवन, नई टिहरी*

‎कार्यक्रम में *क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का प्रारम्भ, उद्यम आईईसी/प्रचार वाहन का फ्लैग ऑफ, माननीय अतिथियों का चौपाल स्थल पर आगमन, दीप प्रज्ज्वलन एवं चौपाल कार्यक्रम का शुभारम्भ तथा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत* किया जाएगा।

‎इसके साथ ही *जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना एवं चौपाल के मुख्य उद्देश्यों तथा ग्राम्य विकास विभाग के कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी, लखपति दीदियों, उद्यमियों, छात्रों, क्रेता एवं विक्रेताओं से संवाद, अतिविशिष्ट अतिथियों का संबोधन तथा मुख्य अतिथि जी का संबोधन* होगा।

Next Post

कुथनौर अग्निकांड पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए दीपक बिजल्वाण, 50 हजार की आर्थिक सहायता

कुथनौर अग्निकांड पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए दीपक बिजल्वाण, 50 हजार की आर्थिक सहायता बड़कोट। तहसील बड़कोट के कुथनौर गांव में हुए भीषण अग्निकांड से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अचानक लगी आग ने प्रेम नौटियाल और गणेश नौटियाल के घरों को अपनी चपेट में […]

You May Like