Likhwar gaon,मूल रूप से चमियाला विकासखंड भिलंगना के निवासी (मानव विज्ञान ) एंथ्रोपोलॉजी के वरिष्ठ प्रोफेसर हरभजन सिंह चौहान को गढ़वाल विश्वविद्यालय के सबसे बड़े एवं भव्य परिसर श्रीनगर का प्रथम निदेशक का दायित्व संभालने पर बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
आप अपने व्यवहार-कुशल व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व एवं लंबे शैक्षणिक अनुभव के माध्यम से परिसर को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे तथा माननीय कुलपति जी की अपेक्षाओं और विश्वास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।
आपके द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न पदों पर समय-समय पर विभिन्न दायित्वों को निभाया गया हैऔर अब श्रीनगर जैसे महत्वपूर्ण परिसर का प्रथम निर्देशक बनना विकासखंड भिंलगना के साथ -2 जनपद टिहरी के लिए अपने आप में गौरव की बात है
परिसर के सफल एवं सुचारु संचालन तथा आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं सफल रखें।
You May Like
-
सैक्स रैकेट का खुलासा, दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj December 22, 2023

