[20/08, 10:31 am] DM Tehri Garhwal: प्रेस नोट
टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2026 (सू.वि.)
*जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित*
मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एलडीएम मनीष मिश्रा ने विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। आरबीआई के निर्देशों के क्रम में जिले के टीयर-6 सेंटरों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के लिए 146 बैंक शाखाओं, 239 पोस्ट पेमेंट बैंक तथा 170 बीसी/सीएसपी के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बैठक में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल वित्तीय शिक्षा के तहत आयोजित कैंपों की समीक्षा की गई। बताया गया कि जून 2026 में जिले में 302 वित्तीय साक्षरता कैंप आयोजित किए गए। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने निर्देश दिए कि इन कैंपों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन बैंकों की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनकी गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए, जिसमें उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंक शामिल हैं। सभी बैंकों द्वारा डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के साथ ग्राहकों को ऑनलाइन लेन-देन, भीम ऐप के उपयोग एवं इसके लाभों की जानकारी दी जा रही है।
बैठक में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा के दौरान कम प्रगति पर बैंकों द्वारा डॉक्यूमेंट पेंडेंसी एवं अंडर-प्रोसेस आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बैंक निर्धारित लक्ष्य को अंतिम तिमाही से पहले ही पूरा करने का प्रयास करें। जिन खातों में सब्सिडी की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है, उनकी शाखावार सूची तैयार कर संबंधित विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की समीक्षा के दौरान उद्यान विभाग को सितंबर माह के अंत तक न्यूनतम 25 आवेदन बैंकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग को अधिक से अधिक आवेदन बैंकों को उपलब्ध कराने को कहा गया। किसान क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा के दौरान बैंक द्वारा डिसक्वालिफाई एवं रिजेक्ट किए गए आवेदनों की जांच कर उचित कारण सहित सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में खातों की संख्या में लगभग एक लाख की कमी पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित खातों की जांच करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को गांवों में जाकर लाभार्थियों से संपर्क कर यह जानकारी लेने को कहा गया कि बीमा की किश्त जमा हुई है अथवा नहीं और योजना में इतनी गिरावट के कारणों का पता लगाया जाए।
बैठक में आरसेटी (RSETI) कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में उद्यम स्थापना एवं स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), वाहन योजना, होमस्टे योजना, पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस बैठक में एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक केंथुरा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से सुनील कुमार, इंडियन बैंक से एस.एस. राणा, आईडीबीआई बैंक से अनंत पांडे, नैनीताल बैंक से आर.के. शर्मा, केनरा बैंक से अनिल, डीसीबी बैंक से चिराग बिष्ट, इंडियन ओवरसीज बैंक से रंजन, बैंक ऑफ बड़ौदा से अश्विनी सहित अन्य बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा मत्स्य विभाग से प्रतिभा, क्रिसिल फाउंडेशन से अंकित, उद्यान विभाग से पंकज, रीप से ब्रह्मकांत भट्ट, डीआरडीए से चंद्रप्रकाश डंगवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल
[20/08, 11:47 am] DM Tehri Garhwal: प्रेस नोट
टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2026 (सू.वि.)
*myScheme पोर्टल से घर बैठे जानें अपने लिए उपयुक्त सरकारी योजनाओं की जानकारी*
भारत सरकार द्वारा नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से myScheme पोर्टल एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय डिजिटल मंच के रूप में कार्य कर रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी पात्रता के आधार पर अपने लिए उपयुक्त सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं।
myScheme पोर्टल नागरिकों को विभिन्न केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को खोजने, उनकी पात्रता एवं लाभ की जानकारी प्राप्त करने तथा आवेदन प्रक्रिया समझने में सहायता करता है। इससे नागरिकों को अलग-अलग सरकारी विभागों एवं वेबसाइटों पर जाकर जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता कम होती है।
पोर्टल की विशेषता यह है कि नागरिक अपनी व्यक्तिगत पात्रता संबंधी जानकारी के आधार पर अपने लिए लागू योजनाओं की पहचान कर सकते हैं। इसके माध्यम से कृषि, शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अधिक से अधिक नागरिक myScheme पोर्टल का उपयोग कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्र होने पर संबंधित योजना का लाभ उठाएं।
myScheme का उद्देश्य है—सही योजना की जानकारी, सही व्यक्ति तक, सरल एवं डिजिटल माध्यम से पहुंचाना।
*पोर्टल: myScheme – सरकारी योजनाओं की जानकारी का एकीकृत मंच*
लिंक: https://www.myscheme.gov.in/
जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल
[20/08, 12:40 pm] DM Tehri Garhwal: प्रेस नोट
टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2026 (सू.वि.)
*धनोल्टी-नैनबाग क्षेत्र में एसडीएम न्यायालय की साप्ताहिक सुनवाई व्यवस्था निरंतर जारी, अब ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ सकेंगे नागरिक*
*आगामी शुक्रवार 21 अगस्त को होगी एसडीएम न्यायालय की नियमित साप्ताहिक सुनवाई, गूगल मीट लिंक से भी मिलेगी उपस्थिति की सुविधा*
*जन-सुगम्यता की पहल को और सुदृढ़ बनाते हुए प्रशासन ने प्रारंभ की वर्चुअल सुनवाई सुविधा*
कार्यालय उपजिलाधिकारी, धनोल्टी, टिहरी गढ़वाल द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना (संख्या-206/वाचक/सा0सू0/2026) के अनुसार न्यायालय उपजिलाधिकारी धनोल्टी एवं न्यायालय असिस्टेंट कलेक्टर प्रथम श्रेणी धनोल्टी की समस्त कार्यवाहियाँ उक्त तिथि से निरंतर प्रत्येक शुक्रवार को तहसील धनोल्टी कार्यालय परिसर में सुनिश्चित रूप से संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में अवगत कराया गया कि आगामी शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को भी नियमित साप्ताहिक सुनवाई पूर्ववत तहसील धनोल्टी कार्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।
उपजिलाधिकारी धनोल्टी कमलेश मेहता ने बताया कि धनोल्टी एवं नैनबाग तहसील क्षेत्र के दूरस्थ स्थानों में निवासरत नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों तथा जो व्यक्ति किन्हीं कारणवश तहसील परिसर में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होने में असमर्थ हैं, उनकी सुविधा हेतु अब साप्ताहिक सुनवाई में ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित होने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इच्छुक नागरिक प्रत्येक शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे के मध्य निम्नलिखित गूगल मीट लिंक के माध्यम से सुनवाई में जुड़ सकते हैं।
(गूगल मीट लिंक: https://meet.google.comGood news, more than 15 thousand families will get a permanent roof by December, know all the news/cgj-rcvi-bsf)Kk
उन्होंने बताया कि यह वर्चुअल सुविधा भौतिक सुनवाई के अतिरिक्त एवं पूरक व्यवस्था के रूप में दी जा रही है। तहसील धनोल्टी कार्यालय परिसर में यथावत् प्रत्यक्ष सुनवाई पूर्ववत जारी रहेगी। तहसीलदार धनोल्टी/नैनबाग को इस व्यवस्था के सुचारू क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन की पारदर्शिता एवं जन-सुगम्यता के प्रति सतत प्रतिबद्धता के अनुरूप इस सुविधा की व्यापक जानकारी सभी माध्यमो से, संबंधित क्षेत्रों में प्रसारित की जा रही है, तथा संबंधित तहसील कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित की गई है।
जिला प्रशासन ने धनोल्टी एवं नैनबाग तहसील क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि वे अपने प्रकरणों की सुनवाई हेतु प्रत्येक शुक्रवार तहसील धनोल्टी कार्यालय परिसर में उपस्थित होकर अथवा निर्धारित समय में गूगल मीट लिंक के माध्यम से जुड़कर, इस व्यवस्था का लाभ उठाएं तथा किसी भी प्रकार की सूचना अथवा जानकारी हेतु केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें।
आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2026
*राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 28 व 29 अगस्त तक होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं*
राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के शुभ अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, टिहरी गढ़वाल के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर द्वारा 28 एवं 29 अगस्त 2026 को विभिन्न जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिताओं के अंतर्गत ओपन बालक वर्ग शॉटपुट प्रतियोगिता का आयोजन बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में किया जाएगा। ओपन बालक वर्ग सिंगल्स/डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता बैडमिंटन हॉल, जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर में होगी। जूनियर बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनि की रेती में, जबकि ओपन बालक वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता भी श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनि की रेती में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जूनियर अंडर-19 बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन श्री ओंकारानंद स्कूल, मुनि की रेती में किया जाएगा।
जिला खेल कार्यालय की ओर से जनपद के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की गई है। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से नियमानुसार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिताओं से संबंधित जानकारी के लिए सनन्त कुमार, क्रीड़ा प्रशिक्षक हॉकी 7895541511, अमित प्रजापति, क्रीड़ा प्रशिक्षक बैडमिंटन 8979491076, वहीद अहमद, क्रीड़ा प्रशिक्षक बास्केटबॉल 9456130071, यजुवेन्द्र चौहान, क्रीड़ा प्रशिक्षक सॉफ्टबॉल 9568022304 तथा अर्जुन प्रसाद, क्रीड़ा प्रशिक्षक हैंडबॉल 9897154775 से संपर्क किया जा सकता है।
जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने जनपद के खिलाड़ियों से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।
आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2026 (सू.वि.)
*एसआईआर के तहत 6 विधानसभाओं में 1,17,501 नोटिस जारी, 75,985 पर हुई सुनवाई*
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,17,501 नोटिस जनरेट किए गए हैं। इनमें से आज 20 अगस्त तक 1,17,499 नोटिस वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 2 नोटिस वितरण के लिए लंबित हैं। कुल 75,985 नोटिस के संबंध में सुनवाई की जा चुकी है।
विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार घनसाली विधानसभा में 21,094 जारी नोटिस के सापेक्ष 9,874 पर सुनवाई, देवप्रयाग में 19,131, के सापेक्ष 16,305, नरेंद्रनगर में 20,758 के सापेक्ष 14,629, प्रतापनगर में 16,022 के सापेक्ष 9,849, टिहरी में 19,256 के सापेक्ष 10,049 तथा धनोल्टी विधानसभा में 21,240 नोटिस के सापेक्ष 15,279 सहित जनपद भर में कुल 75,985 मामलों की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। 3,609 मामले लंबित हैं, जबकि 1,312 मामलों की सुनवाई की तिथि लैप्स हुई है। वहीं शेष नोटिसो के मामलों में पुनर्निर्धारण (री-शेड्यूल) के तहत कार्य किया जायेगा। वर्तमान में जनपद में कुल 4,63,628 मतदाताओ का आंकड़ा दर्ज है।
जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत जनपद में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जारी है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की प्रतिदिन की कार्य प्रगति उपलब्ध कराने के साथ ही कार्य में तेजी लाने तथा किसी भी स्तर पर पेंडेंसी न बढ़ने देने के निर्देश दिए हैं।
आगे पढ़ें
*ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत चौपाल-2026 का आयोजन किया जा रहा है।*
*📅 दिनांक: 21 अगस्त 2026*
*📍 स्थान: क्रीड़ा भवन, विकास भवन, नई टिहरी*
कार्यक्रम में *क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का प्रारम्भ, उद्यम आईईसी/प्रचार वाहन का फ्लैग ऑफ, माननीय अतिथियों का चौपाल स्थल पर आगमन, दीप प्रज्ज्वलन एवं चौपाल कार्यक्रम का शुभारम्भ तथा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत* किया जाएगा।
इसके साथ ही *जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना एवं चौपाल के मुख्य उद्देश्यों तथा ग्राम्य विकास विभाग के कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी, लखपति दीदियों, उद्यमियों, छात्रों, क्रेता एवं विक्रेताओं से संवाद, अतिविशिष्ट अतिथियों का संबोधन तथा मुख्य अतिथि जी का संबोधन* होगा।






