HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड के मैदानों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश की संभावना

Pahado Ki Goonj

देहरादून: उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में शाम से लेकर रात्रि तक कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में शुष्क मौसम बकरार रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में आंशिक रूप से बादल छाए हैं। हालांकि सामान्यत: मौसम शुष्क है, लेकिन कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले एक सप्ताह से चारधाम से लेकर उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। धूप खिली रहने से इन क्षेत्रों में लोगों को ठंड से राहत मिली हुई है, लेकिन मैदानों में दिन के समय पड़ रही तेज धूप अभी से गर्मी का अहसास कराने लगी है। केदारनाथ व बदरीनाथ के आसपास की ऊंची चोटियों में अभी भी बर्फ टिकी हुई है तो निचले इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है।

इधर, दून में दिन के समय गर्मी होने लगी है। मंगलवार को तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार दून एवं आसपास के क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाने से अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 व 15 डिग्री रहने का अनुमान है।

Next Post

सीबीआई हैं ? संजय छेत्रीअध्यक्ष,महानगर उत्तराखंड क्रांति दल देहरादून

संजय छेत्रीअध्यक्ष,महानगरउत्तराखंड क्रांति दल देहरादून की पत्रकार वार्ता के माध्यम से अवगत कराना है कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में हो रही फर्जी नियुक्तियों के माध्यम से राज्य के बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हाल ही में ऊर्जा […]

You May Like