HTML tutorial

बजलाड़ी ग्राम पंचायत में बच्चों के साथ किया गया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ।

Pahado Ki Goonj

बजलाड़ी ग्राम पंचायत में बच्चों के साथ किया गया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ।

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जपद के नौगांव ग्राम पंचायत बजलाड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा इन्दवाण के नेतृत्व में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में बच्चों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के लिए वन विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए गए।
इस दौरान फूलों के पौधों के साथ मोरपंखी, देवदार, पीपल सहित कई छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बी.एल. केशवानी, शिक्षिका सरिता रावत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा पोखरियाल, वीरेंद्र पंवार, पैरा विधिक कार्यकर्ता रमेश इन्दवाण तथा दीपिका, प्रतिमा, सनम, सुशीला देवी, दिशा सहित स्थानीय महिलाओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा इन्दवाण ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों से अपील की कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी सभी की जिम्मेदारी है, क्योंकि पेड़ मानव जीवन का आधार हैं।
प्रधानाध्यापक बी.एल. केशवानी ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं परिसर में लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल करेंगे। साथ ही उन्होंने बच्चों को अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

You May Like