HTML tutorial
HTML tutorial

क्रिकेटर युवराज सिंह बोले, छोटे शहरों में बच्चों को खेलने का मिलता है कम मौका

Pahado Ki Goonj

पुरोला, उत्‍तरकाशी : उत्तरकाशी तहसील पुरोला क्षेत्र में कमल नदी के तट पर स्थित स्टेडियम में दो सप्ताह से चल रहे स्पोटर्स प्रीमियर लीग (एसपीएल) के समापन समारोह में सुप्रसिद्ध क्रिकेटर युवराज सिंह पहुंचे। यहां उन्‍होंने लोकगीतों पर ठुमके भी लगाए।

क्रिकेटर युवराज सिंह रविवार सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉफ्टर से कमल नदी के तट पर बने स्टेडियम में उतरें, जहां वह करीब दो घंटे खिलाड़ियों के साथ समय व्यतीत कर अपराह्न एक बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि मैं भी छोटे शहर से हूं। छोटे शहरों में बच्चों को खेलने का कम मौका मिलता है मां-बाप बच्चों को खेलने की पूरी आजादी नहीं देते हैं और छोटे शहर कस्बों में संसाधन भी पर्याप्त नहीं होते हैं कहा, मेरी सभी अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को खेलकूद की प्रतियोगिताओं के लिए बढ़ावा दें। बच्चों के लिए जितना जरूरी पढ़ना है उतना जरूरी खेलना भी है। आज तो सोशल  मीडिया का जमाना है। आपका बच्चा अच्छा खेलता है तो उसका वीडियो उठाकर कहीं भी डाल सकते हैं। अगर बच्चे में टैलेंट है तो वहां आगे आ जाएगा। इस लिए बच्चों को खेल में बढ़ावा दें, जिससे बच्चे आगे चलकर अपने इस तरह के छोटे शहर और देश का नाम रोशन कर सकें। इस भारतीय खिलाड़ी के स्वागत में रवाईं, जौनसारी और हिमाचली टीम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुरोला विधायक राजकुमार ने बताया कि भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह के आने से क्षेत्रीय युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

Next Post

धर्म और आध्यात्म पर आधारित होगा फिल्म फेस्टिवल

ऋषिकेश: मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में सोमवार 12 मार्च से ऋषिकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। फिल्म फेस्टिवल में धर्म व आध्यात्म पर आधारित 30 भारतीय व विदेशी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। धर्म और अध्यात्म पर अपनी तरह का यह पहला फिल्म […]

You May Like