देहरादून। रायपुर में एक महिला ने पंखे से लटककर फांसी लगा दी। बताया जा रहा है महिला सुबह से मायके जाने की जिद कर रही थी। स्वजनों ने जब मायके नहीं भेजा तो महिला ने फांसी लगा दी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि ऋषिनगर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान मनीता (27 वर्ष) पत्नी मुकेश कुमार निवासी ऋषिनगर के रूप में हुई है। मृतक के स्वजनों ने बताया कि मनीता सुबह से ही मायके जाने की जिद्द कर रही थी। मना करने पर उसने अपने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला मुकेश की दूसरी पत्नी थी, जिसके विवाह को छह वर्ष हुए थे। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
आम आदमी पाटी् ने जारी की 18 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट
Tue Jan 11 , 2022
देहरादून। आप ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें गुड्डू लाल को थराली से जबकि सुमन तिवारी को केदारनाथ से उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा धनौल्टी से अमरेंद्र बिष्ट, रायपुर विधानसभा सीट से नवीन पिरशाली, जबकि देहरादून कैंट से रविंदर आनंद को […]

You May Like
-
पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत, एक घायल
Pahado Ki Goonj September 9, 2019
-
2024 तक भाजपा के हर जिले मे होंगे कार्यालय:भट्ट
Pahado Ki Goonj February 21, 2023

