उत्तराखण्ड में उपलब्धियों भरा रहा धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सोमवार को अपने चार वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। यह 4 वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों से भरा रहा। इस अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।
चार साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धामी सरकार के चार साल बेमिसाल ट्रेंड करता रहा और यह हैशटैग लंबे समय तक नंबर 1 पर बना रहा। देशभर से लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए राज्य में हुए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से रेखांकित किया।
सोशल मीडिया पर प्रशांत कुमार ने लिखा कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से युवाओं को ऊर्जा उद्यमी बनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर प्रदेश में सृजित हो रहे। वहीं मुकुल ने लिखा कि ष्किसानों की आय बढ़ाने के लिए धामी सरकार ने योजनाओं को जमीन पर उतारा है। कृषि, बागवानी और जैविक खेती को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया गया। वर्षा सिंह ने लिखा कि धामी सरकार के 4 वर्षों में सुशासन और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता रही। पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित निर्णयों से जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।ष् इसी प्रकार कई लोगों ने 4 साल पूरे होने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा की।
आगे पढ़ें
पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्पः सीएम धामी

विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण के साथ ही विकास प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाओं देने के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता ने सभी मिथकों तोड़कर, उन्हें पुनरू राज्य की सेवा का अवसर प्रदान किया था। इसके बाद इसी मैदान में शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार देवभूमि के गौरव को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया था। अब चार साल के बाद वो गर्व से कह सकते हैं कि वो संकल्प तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में बाबा केदारनाथ की दिव्य धरा से कहा था कि “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इसलिए प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के मुख से निकले इन शिवोमयी शब्दों को चरितार्थ करने के संकल्प को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते चार वर्षों में जहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत कर नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का प्रयास किया है। वहीं, विभिन्न नीतियों और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास का विजन प्रस्तुत किया है। इन्हीं प्रयासों से बीते चार वर्षों में राज्य ऐसी कई ऐतिहासिक उपलब्धियों का साक्षी बना है जो किसी भी छोटे राज्य के लिए असंभव समझी जाती थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार राज्य में जी-20 जैसे वैश्विक सम्मेलन की बैठकों का सफल आयोजन किया गया, वहीं राष्ट्रीय खेलों का भी भव्य आयोजन किया गया। इतना ही नहीं, पहली बार उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया, जिसमें 3.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिसमें से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारा जा चुका है।
रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीते चार साल में राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि हुई है और बीते एक वर्ष में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई, साथ ही प्रतिव्यक्ति आय में भी 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं, वहीं स्टार्टअप की संख्या 7 सौ से बढ़कर साढ़े 17 सौ हो गई है। यही नहीं इस दौरान 2 लाख 65 हजार से अधिक माताएं-बहनें लखपति दीदी बनी हैं। राज्य सरकार के सतत प्रयासों से रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।
केंद्र ने भी सराहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 के सतत् विकास लक्ष्य इंडेक्स में उत्तराखंड को प्रथम स्थान प्राप्त होने से राज्य सरकार के प्रयासों पर मुहर लगी है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी उत्तराखंड को एचीवर्स तथा स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी भी प्राप्त हुई है। नीति आयोग द्वारा जारी इंडिया इनोवेशन इंडेक्स रिपोर्ट में हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बीते चार वर्षों से लगातार देश में “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” होने का गौरव प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड को नेशनल लॉजिस्टिक्स इंडेक्स, स्टेट स्टार्टअप इकोसिस्टम, स्टेट एनर्जी एंड ग्रीन इंडेक्स जैसे कई राष्ट्रीय सूचकांकों में भी विभिन्न पुरुस्कार प्राप्त हुए हैं। राज्य को खनन क्षेत्र में किए गए सुधारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी “राज्य खनन तत्परता सूचकांक’’ में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, साथ ही, इसके लिए राज्य को 200 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए सख्त और पारदर्शी निर्णयों का ही परिणाम है कि आबकारी और खनन जैसे विभागों से राज्य को पहले की तुलना में कई गुना अधिक राजस्व प्राप्त हो रहा है।
नई कार्य संस्कृति विकसित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार देहरादून को एक आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। आज देहरादून में लगभग 14 सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय केवल घोषणाएं होती थी, तब केंद्र से भेजा गए 1 रुपए में से 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते थे। परंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई कार्य संस्कृति का सूत्रपात कर शासन व्यवस्था से दलालों और बिचैलियों का सफाया करने का काम किया। इसलिए आज प्रदेश सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है उसे तय समय में पूर्ण कर उसका लोकार्पण भी करती है।
30 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले प्रदेश में नकल और पेपर लीक के कारण प्रतिभावान युवाओं के सपने चूर-चूर हो जाते थे। इसलिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई। जिसके परिणामस्वरूप पिछले साढ़े 4 चार वर्षों में राज्य के 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है। आज 100 से अधिक नकल माफिया जेल की हवा खा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में केवल छोटी मछलियों पर ही कार्रवाई होती थी। लेकिन आज प्रदेश में बड़े आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है।
देवभूमि के देवत्व बचाने का प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार देवभूमि के दैवत्व की रक्षा के लिए डेमोग्राफी को भी संरक्षित रखने का प्रयास कर रही है। इसके लिए जहां एक ओर प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को लागू किया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए 12 हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को मुक्त कराया है। साथ ही छद्म भेष धारण कर लोगों को ठगने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि संचालित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून लागू कर सभी धर्मों के नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू किया है, जिसे देशभर के राष्ट्रवादी सोच के लोगों ने सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी वर्ष से जुलाई से उत्तराखंड में सभी मदरसों में सरकारी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कनक चैक से कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में प्रतिभाग किया, साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, खजान दास, राम सिंह कैडा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सहदेव पुंडीर, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, सविता कपूर, मुन्ना सिंह चैहान, बृजभूषण गैरोला, मुख्य सचिव आनंद वदर्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव डॉ आरके सुधांशु, श्री एल. फैनई,डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव एसएन पांडेय और आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
नशा मुक्ति को लेकर महिलाओं ने निकाली 12 किमी की पैदल यात्रा
रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड में महिलाएं शराब बंदी को लेकर लामबंद होने लगी है। महिलाओं ने नशा मुक्ति को लेकर हाथों में तख्तियां लेकर 12 किमी की पैदल रैली निकाल कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। त्रियुगीनारायण गांव की महिलाए नशे के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़े हुई हैं।
रुद्रप्रयाग जिले में नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर महिलाओं ने एक प्रभावशाली पहल करते हुए जनजागरूकता का मजबूत संदेश दिया। त्रियुगीनारायण गांव की महिलाओं ने संगठित होकर त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी पैदल रैली निकाली। रैली के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे मार्ग में नशे के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए। इस रैली का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन पर रोक लगाना और समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। महिलाओं ने रास्ते भर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और विशेष रूप से युवाओं से इस बुराई से दूर रहने की अपील की। गांव-गांव से आई महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए स्पष्ट किया कि नशा मुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी है।
महिलाओं ने केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग में अवैध शराब की बिक्री पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे तीर्थयात्रियों की आस्था को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु त्रियुगीनारायण भी पहुंचते हैं, ऐसे में यात्रा मार्गों पर इस प्रकार की गतिविधियां गलत संदेश देती हैं। आगामी 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले प्रशासन को इस दिशा में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
आगे पढ़ें
लाखों की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

नैनीताल। काठगोदाम में पुलिस ने 27 लाख रुपए की स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि काठगोदाम थाना पुलिस को सुचना मिली थी कि क्षेत्र में नशे की खेप की सप्लाई होने जा रही है। इस सूचना के आधार पर ही पुलिस टीम का गठन किया गया और क्षेत्र में वन विभाग के जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास चेकिंग अभियान शुरू किया गया।
तलाशी के दौरान पुलिस को दो युवक आते हुए दिखाए दिए, जो उन्हें कुछ संदिग्ध लगे। पुलिस ने जब युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से करीब 91.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आनंद सिंह रावत और रोहित थापा के रूप में हुई है। आनंद सिंह रावत के पास से 68.35 ग्राम और रोहित थापा के पास से 22.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस मामले में थाना काठगोदाम पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक को उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म सितारगंज निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे। पुलिस अब इस सप्लायर की तलाश में जुट गई है। मुख्य आरोपी आनंद सिंह रावत के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
आगे पढ़ें
एमडीए छात्र हत्याकांडःसीबीआई ने ब्लू काॅर्नर नोटिस प्रक्रिया पर तीन आपत्तियां भेजी
देहरादून। त्रिपुरा के 24 वर्षीय एमबीए छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी की नेपाल में तलाशी के लिए शुरू की गई ब्लू कॉर्नर नोटिस प्रक्रिया पर सीबीआई ने तीन आपत्तियां भेजी हैं। इनमें आरोपी की व्यक्तिगत अपराधिक भूमिका के बारे में 1200 से 1500 शब्दों में डिटेल मांगी गई है।
दूसरी पंजीकरण दर्ज और तीसरी घटना के समय आदि से जुड़ी जानकारी तलब की गई है। वहीं दून पुलिस अब सीबीआई के सवालों के जवाब तैयार कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही भारतपोल पोर्टल पर जवाब अपलोड किए जाएंगे। जवाब अपलोड होते ही फिर एंजेल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए आगे कार्रवाई शुरू हो पाएगी।
बता दें कि नौ दिसंबर 2025 को देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान छात्र एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल चकमा पर दूसरे पक्ष के छह लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें एंजेल को गंभीर चोटें आईं थीं। इसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद एंजेल की गर्दन के पास गंभीर चोट लगने की पुष्टि की थी।
पुलिस ने इस मामले में पहले हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद 26 दिसंबर को एंजेल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने धाराओं को हत्या में मुकदमा दर्ज किया था। इससे पहले घटना के कुछ दिनों बाद पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन हत्याकांड का मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी पुलिस को चकमा देकर नेपाल भाग गया था।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। वहीं फरार आरोपी यज्ञ राज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ब्लू कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू की है। अब सीबीआई ने भारत पोल पोर्टल के माध्यम से इस मामले में तीन आपत्तियां भेजी हैं। इस मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। ऐसे में यज्ञराज की हत्याकांड में व्यक्तिगत भूमिका कितनी थी, इसका उल्लेख करना जरूरी है। साथ ही उसकी मंशा के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।
सीओ विकासनगर विवेक कुटियाल ने बताया है कि सीबीआई के सवालों के जवाब तैयार किया जा रहे हैं। जल्द ही भारत पोल पोर्टल पर जवाब अपलोड किए जाएंगे। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।
आगे पढ़ें
दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। थाना विकासनगर पुलिस ने रविवार रात को कसाई मौहल्ला कुंजाग्रांट से रूखसाना उम्र 50 साल पत्नी स्वं मोहम्मद सलीम निवासी कुंजाग्रांट कोतवाली विकासनगर को 14.58 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
पुलिस स्टेशन प्रभारी कुल्हाल विवेक भंडारी ने बताया कि स्मैक तस्कर महिला पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट मे जेल जा चुकी है। महिला द्वारा यह भी बताया गया कि वह मजदूरी करती है, जिससे घर का खर्चा नहीं चल पाता। इसी कारण से स्मैक बेचने का काम करती है, वो चलते फिरते लोगों को स्मैक बेचती है।
वहीं सहसपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में भी आकस्मिक तलाशी अभियान के दौरान होरावाला रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक तस्कर राकिब उम्र 32 साल निवासी रेडापुर ढाकी सहसपुर से करीब 6.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।
आगे पढ़ें
युवक से मारपीट करने के चार आरोपी गिरफ्तार
देहरादून।सहसपुर थाना पुलिस ने एक युवक की पिटाई कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन चारों आरोपियों की हरकातों से स्थानीय लोग परेशान थे।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात धर्मावाला चैक के समीप एक युवक. रविंद्र के साथ कुछ युवक मारपीट और गाली गलौज कर रहे थे। इसके साथ ही उस युवक को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस के साथ थाने पहुंचे वादी रविंद्र सिंह ने मारपीट, गाली गलौज, वाहन को क्षतिग्रस्त करने और अपने वाहन को खतरनाक तरीके से चलाने का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे में आरोप लगाया गया कि इससे आम जनमानस के जीवन पर संकट पैदा हो सकता था।
इसके बाद रविंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. सहसपुर कोतवाली के एसएसआई विकास रावत ने बताया कि रविंद्र पर हमला करने की तहरीर मिली है। शरारती तत्वों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शरारती तत्वों से बरामद कार को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। इलाके में किसी को उपद्रव नहीं करने दिया जाएगा।
आगे पढ़ें
धामी सरकार के चार साल में उत्तराखण्ड का चैगुना विकासः महेन्द्र भट्ट
देहरादून।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने शानदार और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पहली बार हुए कार्यों की ही बात करें तो हम यूसीसी लाने वाले पहला राज्य बने, सर्वाधिक कठोर नकल निरोधक कानून हम लाए, इसी तरह कठोरतम धर्मांतरण कानून लाया गया।
उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि, जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय में 41देश, प्रदेश का भविष्य, युवा पीढ़ी के लिए भी ऐतिहासिक कार्य सरकार ने किए हैं। उन्होंने कहा कि चार वर्षों में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां को छुआ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रदेश की जनता, सरकार के विकास और कल्याण के कामों से संतुष्ट है। जनता की यही संतुष्टि वर्तमान सरकार के शेष एक वर्ष में अधिक कर्मठता और क्षमता से काम करने की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने दावा किया कि आज की परिस्थिति में पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव हम जीतने जा रहे हैं। आने वाले एक वर्ष का काम, इसमें बोनस साबित होगा और हमारी जीत को प्रचंड बनाने में मददगार होगा। प्रतिशत की वृद्धि हुई। 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए, बिजली उत्पादन में तीन गुना वृद्धि हुई।

