HTML tutorial

ग्राम फिताड़ी में भीषण अग्निकांड, कई मकान चपेट में ।

Pahado Ki Goonj

ग्राम फिताड़ी में भीषण अग्निकांड, कई मकान चपेट में ।

उत्तरकाशी। मोरी

जनपद के मोरी ब्लॉक के ग्राम फिताड़ी में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। ग्राम प्रधान एवं एसडीआरएफ टीम से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में 5 से 6 आवासीय भवनों में आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी टीमें मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैलने के कारण कई मकान इसकी चपेट में आ गए। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आग बुझाने का कार्य लगातार जारी है।

 

Next Post

मुख्यमंत्री ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग जानिए सभी समाचार

मुख्यमंत्री  ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर, देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर  उन्होंने प्रदेशवासियों को  नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्र केवल आस्था का […]

You May Like