
अवैध चरस के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
पुरोला । उत्तरकाशी ।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस की अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। कल कोतवाली मनेरी क्षेत्र से बड़ी मात्रा में चरस के साथ एक तस्कर की गिरफ्तारी के बाद आज पुरोला क्षेत्र से एक और चरस तस्कर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 507.9 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.05 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस टीम द्वारा 5 जनवरी 2026 की देर सायं जानकारी संकलित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नौगांव–पुरोला मार्ग पर एक संदिग्ध युवक गोविन्द राणा को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से उक्त मात्रा में चरस बरामद हुई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला में NDPS अधिनियम की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
गोविन्द राणा, निवासी ग्राम फिताड़ी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी।
बरामद माल
507.9 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत लगभग 1.05 लाख रुपये)।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक विक्रम सिंह तोमर
हेड कांस्टेबल अब्बल सिंह
कांस्टेबल ममलेश
कांस्टेबल मनोज
कांस्टेबल विपिन शर्मा
कांस्टेबल मनोज
कांस्टेबल विपिन शर्मा
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने हेतु अभियान निरंतर और और अधिक प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध नशे से संबंधित किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें, ताकि देवभूमि को ड्रग्स मुक्त बनाया जा सके।


