पौड़ी में युवती को जिंदा जलाने का प्रयास युवती 80 प्रतिशत झुलसी
प्रथमिक इलाज के बाद श्रीनगर बेस हॉस्पिटल रेफर
चन्द्रशेखर पैन्यूली ब्रेकिंग –पौड़ी। गढ़वाल विश्वविद्यालय की BA की छात्रा को जंगल में पेट्रोल डाल कर जिन्दा जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना में छात्रा 80 प्रतिशत जल गई है। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुये उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि इस घटना को बंटी नाम के एक टैक्सी चालक ने अंजाम दिया जो कि पौड़ी तहसील के गहड़ गांव का रहने वाला है। छात्रा जब स्कूटी से परीक्षा दे कर अपने गांव वापस लौट रही थी तभी बंटी उसका पीछा करता रहा सुनसान जगह देख कर उसने उसे जंगल मे खींच लिया जहाँ उसने पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। छात्रा ने किसी तरह से अपनी आग को बुझाया, चीखने चिल्लाने पर ग्रमीणों ने उसको जिला अस्पताल पहुँचाया।
इस मामले में राजस्व पुलिस लापरवाही से काम कर रही है। अपने बयानों में पीड़िता छात्रा ने आरोपी बंटी का नाम लिया है। आरोपी आसपास के गांव का ही है लेकिन राजस्व पुलिस अभी तक भी आरोपी भी आरोपी धरपकड़ के लिए रवाना नहीं हुई हैं।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने केदारनाथ में गतिमान पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लिया गया
Tue Dec 18 , 2018
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा केदारनाथ में गतिमान पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लिया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने डीडीएमए को गौरीकुण्ड से केदारनाथ मंदिर तक पर्याप्त संख्या में स्थाई शौचालय निर्मित करने, जिंदल गु्रप द्वारा को सरस्वती नदी […]

You May Like
-
डीजीपी अभिनव कुमार ने एनएसए अजित डोभाल से की मुलाकात
Pahado Ki Goonj December 14, 2023

