HTML tutorial

जिला पत्रकार संघ की बड़कोट में अहम बैठक तहसील–ब्लॉक स्तर के पत्रकारों को मान्यता व 50 लाख बीमा की मांग

Pahado Ki Goonj

जिला पत्रकार संघ की बड़कोट में अहम बैठक
तहसील–ब्लॉक स्तर के पत्रकारों को मान्यता व 50 लाख बीमा की मांग
बड़कोट |
जिला पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक बड़कोट में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श के साथ ही सरकार से तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को मान्यता देने तथा सीमांत जनपदों में कार्यरत श्रमजीवी पत्रकारों के लिए 50 लाख रुपये का बीमा लागू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सुरेंद्र नौटियाल ने कहा कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक और तहसील में कार्यरत पत्रकार साथियों के साथ निरंतर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य पत्रकारों की कुशलक्षेम की जानकारी लेने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि बड़कोट के अलावा नौगांव, पुरोला, मोरी और आराकोट में भी संघ की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।
संघ के जिलाध्यक्ष सुनील थपलियाल ने कहा कि उत्तराखंड के आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील सीमांत जनपदों में पत्रकार कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को श्रमजीवी पत्रकारों के लिए 50 लाख रुपये का बीमा सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनके परिवार को सुरक्षा मिल सके। साथ ही तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को विधिवत मान्यता दिए जाने की भी पुरजोर मांग की गई।
बैठक में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष सुनील थपलियाल, उत्तरकाशी प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन नेगी, अजय कुमार, महामंत्री सुरेंद्र नौटियाल, सचिव आशीष मिश्रा, मुकेश जगमोहन चौहान, सूर्य प्रकाश नौटियाल, दिनेश रावत, ओंकार बहुगुणा, द्वारिका सेमवाल, भगवती रतुड़ी, मदन पैन्यूली, नितिन चौहान, जयप्रकाश बहुगुणा,सोबन असवाल, अनिल रावत सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Next Post

दर्दनाक अग्निकांड,:- ढाई माह की मासूम की मौत दो मंजिला आवासीय मकान जलकर राख, घरेलू सामान नष्ट ।

दर्दनाक अग्निकांड, ढाई माह की मासूम की मौत दो मंजिला आवासीय मकान जलकर राख, घरेलू सामान नष्ट बड़कोट | उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट क्षेत्र अंतर्गत कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान के लसरी नामे तोक स्थित दो मंजिला आवासीय मकान में रविवार सायं अचानक भीषण आग लग गई। इस हृदयविदारक […]

You May Like