HTML tutorial

चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं की खुली पोल, यमुनोत्री के शौचालयों पर लटके ताले ।

Pahado Ki Goonj

चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं की खुली पोल, यमुनोत्री के शौचालयों पर लटके ताले ।
उत्तरकाशी । यमुनोत्री ।

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के वैकल्पिक पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए सुलभ शौचालय इन दिनों बंद पड़े हैं। शौचालयों में लीकेज होने के कारण उन पर ताले लगा दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को खुले में शौच करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे मार्ग पर गंदगी फैल रही है।
युवा सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने शासन-प्रशासन से शौचालयों की जल्द मरम्मत कर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Next Post

बड़कोट में “रवांई लोक संस्कृति एवं पर्यटन” पुस्तक का विमोचन ।

बड़कोट में “रवांई लोक संस्कृति एवं पर्यटन” पुस्तक का विमोचन । बड़कोट उत्तरकाशी । नगर पालिका सभागार बड़कोट में शिक्षक एवं साहित्य प्रेमी ध्यान सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक “रवांई लोक संस्कृति एवं पर्यटन” का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय एसोसिएशन और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के […]

You May Like