
मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों हेतु धनराशि स्वीकृत
राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत मसूरी एवं रानीबाग (काठगोदाम) से नैनीताल मार्ग पर रोपवे निर्माण हेतु फिजिबिलिटी अध्ययन कराए जाने के लिए ₹3.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
वहीं यमुनोत्री बड़कोट–पौंटी मोटर मार्ग के किमी 2 से बड़कोट हेलीपैड तक मार्ग के डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा हेलीपैड की बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु ₹1.89 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र मंगलौर स्थित रुड़की आवासीय परियोजना में परियोजना स्थल तक पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए दिल्ली रोड से मंगलौर रजबाहे की पटरी से गोरखनाथ मंदिर होते हुए मार्ग निर्माण कार्य हेतु ₹2.49 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
इसके अतिरिक्त राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर के निर्माण कार्यों हेतु पुनरीक्षित आंगणन के अंतर्गत ₹35 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
इन स्वीकृतियों से प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार को मजबूती मिलेगी।

