राज्यपाल ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस से जुड़े लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

Pahado Ki Goonj

राजभवन देहरादून 07 मई, 2023*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।  राज्यपाल ने कहा कि
कि “मानव सेवा परमो धर्मः” के मंत्र को आत्मसात कर  रेडक्रॉस, निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा का निर्वहन कर रहे है। रेडक्रॉस स्वयंसेवकों द्वारा सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से जो कार्य किया जाता है, वह अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक मानव सेवा को समर्पित रेडक्रॉस संस्था ने अपने कर्मठ, समर्पित तथा कर्तव्यनिष्ठ स्वयंसेवकों के माध्यम से विश्वभर में सम्मानित स्थान प्राप्त किया है। किसी भी प्राकृतिक अथवा मानवीय आपदा के समय रेडक्रॉस ने राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान रेडक्रॉस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

Next Post

           राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से नवनियुक्त राज्यपाल सलाहकार (मौन पालन) डॉ. के. लक्ष्मी राव ने शिष्टाचार मुलाकात की

राजभवन देहरादून 07 मई, 2023* राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में नवनियुक्त राज्यपाल सलाहकार (मौन पालन) डॉ. के. लक्ष्मी राव ने शिष्टाचार मुलाकात की। डॉ. लक्ष्मी राव पूर्व में केंद्रीय मौन पालन अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (सीबीआरटीआई) पुणे में सहायक निदेशक रही हैं। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय […]

You May Like