HTML tutorial

चिन्यालीसौड़ के दिचली गांव में कल 27 अक्टूबर को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर*

Pahado Ki Goonj

चिन्यालीसौड़ के दिचली गांव में कल 27 अक्टूबर को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर*

 

 

*जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जाएगा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन*

*योजनाओं की जानकारी के लिए लगेंगे स्टाल, जनपद स्तरीय अधिकारी रहेंगे उपस्थित*

उत्तरकाशी ।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में कल दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ के रा.इ.का. दिचली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रा.इ.का. दिचली में आयोजित इस बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए स्टाल लगाए जाएंगे तथा आसपास व दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को भी कार्यक्रम में सुना जाएगा और उनके त्वरित निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आमजन से अपेक्षा की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए शिविर में प्रतिभाग करें।

Next Post

बहुउद्देशीय शिविर में धरासू पुलिस ने आमजन/स्कूली बच्चों को नशा,साइबर, यातायात नियम आदि के प्रति किया जागरूक ।

बहुउद्देशीय शिविर में धरासू पुलिस ने आमजन/स्कूली बच्चों को नशा,साइबर, यातायात नियम आदि के प्रति किया जागरूक । उत्तरकाशी । विकासखंड चिन्यालीसौड़ के *राजकीय इंटर कॉलेज दिचली में जिलाधिकारी उत्तरकाशी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में थाना धरासू पुलिस टीम* द्वारा शिविर में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित […]

You May Like