HTML tutorial

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी की बालिकाओं ने जीता गोल्ड मेडल ।

Pahado Ki Goonj

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी की बालिकाओं ने जीता गोल्ड मेडल ।

 

बड़कोट ।

 

हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी बड़कोट की बालिकाओं ने राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-14 व अंडर-11 में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कि चन्द्र गोपाल ने बताया कि

खो खो अंदर-14 का फाइनल मैच उत्तरकाशी वर्सिज उधम सिंह नगर के मध्य खेला गया, जिसमें उत्तरकाशी ने उधम सिंह नगर को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक हासिल करने में कामयाबी हासिल की तथा अंडर-11 बालिका वर्ग में उत्तरकाशी का प्रतिनिधित्व करते हुए

हिमालय चिल्ड्रंस एकेडमी  की बालिकाओं  ने टिहरी को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी की बालिकाओं में इन्दूवाला, अंशिका, वंशिका, अवंतिका आरुषि, अनुष्का, इस्माइल ,विद्या, आदि ने प्रतिभाग किया। तथा अंदर 11 में हिमालय चिल्ड्रन की बालिकाओं जिसमें सृष्टि, कोमल शिवन्या, तनुश्री ने प्रतिभाग किया ।

Next Post

735 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार ।

735 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार ।   बडकोट । थाना बड़कोट पुलिस द्वारा एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, युवक के कब्जे 735 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोभाल* द्वारा सभी कोतवाली/थाना प्रभारी व SOG टीम […]

You May Like