राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएँ दी हैं

Pahado Ki Goonj

देहरादून,राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने प्रदेशवासियों के खुशहाली एवं समृद्धि के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पर्व हम सभी को दृढ़ता के साथ सच्चाई के मार्ग पर चलने एवं अपने जीवन से बुराइयों का समूल नाश करने की प्रेरणा देता है।                         राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि यह पर्व मातृ शक्ति के सम्मान से जुड़ा है, जिसमें कन्यापूजन का विशेष महत्व होता है। आज बालिकाएँ प्रत्येक क्षेत्र में सफलता अर्जित कर रही हैं और अपने घर, परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। इस पर्व के अवसर पर हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ ही उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण हेतु संकल्प लेना चाहिए।

Next Post

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 27योजनाओं का शिलान्यास के साथ14 का लोकार्पण किया है-जानिए

बागेश्वर,मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर की 12 योजनाओं का शिलान्यास धनराशि 4032.91 लाख तथा 05 योजनाओं का लोकार्पण धनराशि 848.33 लाख तथा विधानसभा कपकोट की 15 योजनाओं का शिलान्यास धनराशि 4480.59 लाख तथा 09 योजनाओं का लोकार्पण धनराशि 1825.34 लाख इस प्रकार 14 योजनाओं का लोकार्पण […]

You May Like