HTML tutorial
HTML tutorial

बेशकीमती  जड़ी-बूटी के साथ दो तस्कर  गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

*बेशकीमती  जड़ी-बूटी के साथ दो  तस्कर  गिरफ्तार ।
उतरकाशी।  मोरी । थाना मोरी पुलिस द्वारा बेशकीमती मेडा व पंजा जड़ी-बूटी के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में जडी बूटी बरामद हुयी है। मोरी पुलिस द्वारा कल 11 अक्टूबर 2025  की अपराह्न में *मोरी-नेटवाड रोड, कुनारा तिराहे पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07TD 1167 (कैम्पर) को चैक किया गया तो वाहन सवार  राजेन्द्र(चालक) व सूरत सिंह के कब्जे से 6 अलग-अलग कट्टों मे भरी 152 किलोग्राम प्रतिबन्धित मेडा तथा एक कट्टे में 15 किलोग्राम पंजा जड़ी-बूटी बरामद की गयी।* आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा यह जड़ी बूटी लिवाड़ी, मोरी के जंगलों से निकालकर एकत्रित की गई है, जिसे बेचने के लिए देहरादून ले जाने के फिराक मे थे। पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर सीज किया गया है।
बरामद वन सम्पदा/प्रतिबन्धित जड़ी बूटी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी पर *धारा 26/41/42 भारतीय वन अधिनियम* के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। *गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- राजेन्द्र सिंह पुत्र जबर सिंह निवासी ग्राम जखोल, थाना मोरी जिला उत्तरकाशी उम्र 38
वर्ष(चालक)
2- सूरत सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी लिवाड़ी,थाना मोरी जिला उत्तरकाशी उम्र 46 वर्ष।

*बरामद माल-*
1. मेडा जड़ी बूटी -1.52 किलोग्राम
2. पंजा जड़ी बूटी- 15 किलोग्राम
3. कैंपर वाहन (UK 16TD 1167)
4. इलेक्ट्रॉनिक तराजू- 01
*पुलिस टीम में 1-ASI भगत राम नौटियाल
2-कानि0 आदित्य पंवार
3-कानि0 बिशन लाल
4-कानि0 गणेश राणा।
5-पीआरडी दीपक डोभाल।

Next Post

उत्तराखण्ड में 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले । पांच जिलों के जिलाधिकारी भी हटाए ।

  उत्तराखण्ड में 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले । पांच जिलों के जिलाधिकारी भी हटाए ।   देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर ऑल इंडिया सर्विस के अफसर के तबादले हुए हैं। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा से लेकर भारतीय वन सेवा और राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों […]

You May Like