HTML tutorial

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को भेजा जेल*

Pahado Ki Goonj

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को भेजा जेल*

उत्तरकाशी ।

शुक्रवार को कोतवाली मनेरी पर सूचना हुयी कि बयाणा मनेरी निवासी विष्णु चौहान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर भाग गया है। सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जहां एक महिला (वर्षा उम्र 28 वर्ष) शौचालय में गम्भीर घायल अवस्था में पड़ी थी, पुलिस द्वारा महिला को तुरंत जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। *उक्त मामले में मृतका के पिता चत्तर सिंह पंवार की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कोतवाली मनेरी पर आरोपी विष्णु के विरुद्ध BNS की धारा 103(1) में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा गत रात्रि को ही आरोपी विष्णु चौहान को बयाणा गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी विष्णु द्वारा बताया गया कि* उसका अपनी पत्नी वर्षा के साथ अक्सर खेतीबाड़ी, आर्थिक तंगी व छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था, कल भी उनके बीच आपसी झड़प हो गयी थी, आपस में हाथापाई के दौरान उसने अपनी पत्नी के सिर पर दरांती मारी तथा दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसे शौचालय में रखकर फरार हो गया था।
रात्रि को ही कोतवाली मनेरी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया था, अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा माह मार्च 2025 में भी अभियुक्त विष्ण को शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट के मामले 170 BNSS के अन्तर्गत जेल भेजा गया था।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* विष्णु चौहान पुत्र स्व0 हरि सिंह चौहान निवासी ग्राम बयाणा कोतवाली मनेरी उत्तरकाशी उम्र- 33 वर्ष।

*पुलिस टीम-*
1- व0उ0नि0 सुखपाल सिंह
2- हे0कानि0 सतीश भट्ट
3- कानि0 काशीष भट्ट

Next Post

Great news राष्ट्रीय लोक अदालत* में एक ही दिन में पूरे जिले के न्यायिक अधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर *14,445* मामलों का निस्तारण किया गया

दिनांक 13 सितम्बर 2025 को आयोजित *राष्ट्रीय लोक अदालत* में एक ही दिन में पूरे जिले के न्यायिक अधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर *14,445* मामलों का निस्तारण किया गया, जिस कारण जिला देहरादून में लम्बित वादों की संख्या अब एक लाख से कम पर आ चुकी है तथा मुकदमों के […]

You May Like