HTML tutorial

मुम्बई महानगर में अपना चातुर्मास्य व्रत सम्पन्न कर रहे हैं ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

मुम्बई महानगर में अपना चातुर्मास्य व्रत सम्पन्न कर रहे हैं ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज

जय बदरीविशाल 🚩जय ज्योतिर्मठ 🚩जय शंकराचार्य 🚩

महोदय !

आप प्रसन्न होंगे ऐसी कामना है ।

आपको ये बताते हुए हमें प्रसन्नता हो रही है कि , महाराष्ट्र के मुम्बई महानगर में अपना चातुर्मास्य व्रत सम्पन्न कर रहे हैं ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज 🙏

पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के सान्निध्य में गोप्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन हो रहा है , जिसमें लगभग चार सौ ४०० योग्य विद्वान सम्मिलित होकर गौरक्षार्थ आहुति प्रदान कर रहे हैं ।

प्रतिदिन प्रातः 8 बजे भगवत्पाद आदिशङ्कराचार्य द्वारा रचित *विवेकचूडामणि* ग्रन्थ पर और सायं 5 बजे *विविध धर्म* पर प्रवचन हो रहा है ।

जीवन में भगवत्कृपा से ही सन्तों के दर्शन का सौभाग्य आता है , आदिशङ्कराचार्य जी महाराज ने 2500वर्ष पहले देश के चारो दिशाओं में चार पीठ बनाकर अपने योग्य शिष्यों को उस पर विराजमान करके धर्म रक्षार्थ एक अद्भुत परम्परा शुरु की थी उसी परम्परा में पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज उत्तराम्नाय ज्योतिर्मठ के 55वें शंकराचार्य हैं ।
पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के अद्भुत व्यक्तित्व से आप सुपरिचित ही होंगे , जब जब कोई भी धर्मविरोधी कार्य करता है, सबसे पहले धार्मिकों के सनातन पक्ष को परम्परागत और तार्किक तरीके से रखते हैं पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ।

ऐसे पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज आपके शहर में विगत 7 जुलाई से आगामी 9 सितम्बर तक रहकर धर्मोपदेश देकर भक्तों का कल्याण कर रहे हैं । आप अवश्य उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करें ।

2500वर्ष पूर्व जब आदिशङ्कराचार्य जी महाराज अपने शिष्यों को उत्तराधिकार के साथ-साथ भगवान शिव की कृपा से प्राप्त अद्भुत शिवलिंग (चन्द्रमौलेश्वर) भगवान की सेवा भी दी । वो दुर्लभ मणिमय भगवान शिव के विग्रह के दर्शन का सुन्दर अवसर भी आपको प्राप्त होगा । साथ ही दिन भर में पंचदेव की पूजाएं और श्रावण मास में रुद्राभिषेक अनुष्ठान भी सम्पन्न हो रहा है ।

आप अवश्य पधारें , और दर्शन लाभ प्राप्त करें ।

🚩🚩🚩🚩
चातुर्मास्य स्थल –
कोरा केन्द्र (मैदान नम्बर 2,3), आर. एम. भट्टर रोड, आदित्य कालेज के सामने, पल्स डायग्नॉस्टिक सेण्टर के बाजू में बोरीवली पश्चिम, मुम्बई 400092, महाराष्ट्र ।

🚩🚩🚩🚩

निवेदक –
स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरिः
सन्देश – 9670296702

श्री चन्द्रप्रकाश उपाध्याय जी
मुख्य कार्याधिकारी, ज्योतिर्मठ 8871175555

श्री मदनमोहन उपाध्याय जी 9981140015

श्री एम एल सोनी जी मो ०98200 87141

श्री अभिषेक जाजू जी 9969035824 ,

श्री शैलेष तिवारी जी 07566155591

आगे पढे़

आंदोलनकारी चिन्हीकरण संबंधी लंबित पत्रावली पर कार्रवाई को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक   
   #3702 व्यक्तियों में से पात्र व्यक्तियों का होना है चिन्हीकरण |
   #पत्रावली को फ्रिज किया गया है उच्चादेश के क्रम में |#20 करोड रुपए खर्च होने का भी रोना रोया गया शासन द्वारा |
 देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्य सचिव श्री आनंद वर्धन से मुलाकात कर मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें लगभग डेढ़- दो वर्ष से 3702 राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण संबंधी लंबित पत्रावली पर कार्यवाही का आग्रह किया |श्री आनंद वर्धन ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया |             नेगी ने कहा कि उक्त 3702 व्यक्तियों में से कई ऐसे हैं, जो पूरी पात्रता पूर्ण करते हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा उसमें भी कई आपत्तियां लगाई गई हैं, जिसका निस्तारण आज तक नहीं किया गया |अगर अधिकारियों को इन व्यक्तियों के दस्तावेजों पर कोई संदेह है तो संबंधित विभाग से जानकारी जुटाई जा सकती थी, लेकिन गैर जिम्मेदार व निकम्मे अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई | आलम यह है कि अधिकारी सिर्फ और सिर्फ निजी हित साधने में लगे हैं, उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है| हैरान करने वाली बात यह है कि अधिकारियों द्वारा इन “वंचित आंदोलनकारियों पर लगभग 20 करोड रुपए प्रतिवर्ष खर्च का रोना रोया गया है तथा भविष्य में आंदोलनकारियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई है”, बहुत कष्टकारी है|  नेगी ने इन अधिकारियों को चेताया कि जिन आंदोलनकारियों की बदौलत आज बड़े-बड़े पद धारण किए हुए हो, अगर राज्य ने बनता तो तुम्हारी हैसियत क्या होती;इसका अंदाजा खुद लगा सकते हो !
आगे पढ़े
मनसा देवी भगदड़ प्रकरण, डीएम ने किया घटना स्थल का  निरीक्षण,
हरिद्वार। रविवार को मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों ही जांच में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज हरिद्वार एसएसपी और जिलाधिकारी ने मनसा देवी मंदिर मार्ग का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने चंडी देवी मंदिर में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस
इस मौके पर हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को मनसा देवी और चंडी देवी दोनों ही मंदिर के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक रखी है। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही कुछ व्यवस्थाओं को फिलहाल के तौर पर टेंपरेरी मनसा देवी और चंडी देवी में किया जाएगा। इसके बाद उन्हें परमानेंट करने का विचार किया जाएगा। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि फिलहाल मनसा देवी और चंडी देवी दोनों ही मंदिरों में टेंपरेरी डिस्पेंसरी की शुरुआत की जाएगी। साथ ही सीढ़ी वाले मार्ग फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए बंद किया जाएगा। इसके अलावा पैदल मार्ग पर यात्रियों के बैठने के लिए व्यवस्था की जाएगी। रेलिंग इत्यादि पर भी मंदिर परिसर के अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। जूता स्थल को भी वहां से शिफ्ट करने का प्लान किया जा रहा है। मनसा देवी मंदिर भगदड़ पर बोलते हुए डीएम ने कहा फिलहाल इसकी जांच प्रारंभिक चरण में है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी वीडियो और आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज को देखा जा रहा है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।आगे पढ़े

पंचायत चुनाव , दूसरे चरण के मतदान में दिखा उत्साह
31 जुलाई को आएगा चुनाव  परिणाम
देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। 10 जिलों के 40 विकासखण्डो में आज होने वाले चुनाव में 475 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिनके भाग्य का फैसला आज उनके गांववासियों द्वारा किया जाएगा।
आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ लेकिन पहले दोकृतीन घंटे मतदान को लेकर लोगों में भारी उदासीनता देखी गई। 10 बजे तक औसतन 8कृ9 फीसदी लोगों द्वारा ही अपने मत का इस्तेमाल किया गया, लेकिन 10 बजे के बाद मतदान केंद्रो पर मतदान के लिए लोगों में उत्साह देखा गया खास तौर पर महिलाओं और युवाओं में जो पहली बार वोट डालने आए हैं खासी उत्सुकता देखी गई। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर 10 से 12 बजे के मतदान में भारी उछाल देखा गया। 12 बजे दोपहर तक मतदान प्रतिशत 29-प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 बजे तक देहरादून में 33 फीसदी व उधम सिंह नगर में सर्वाधिक 40 फीसदी, चंपावत में 37 तथा पिथौरागढ़ में 29 फीसदी व उत्तर काशी में 23 फीसदी, नैनीताल में 37, टिहरी में 22 फीसदी व अल्मोड़ा में 25 फीसदी तक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे जबकि चमोली में 28 फीसदी मतदान हुआ था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से आज फिर पहले मतदान फिर जलपान की बात कहते हुए वोट डालने की अपील की है। उनका कहना है कि आपका हर एक वोट प्रदेश के विकास को नईं दिशा देगा, इसलिए वोट जरूर डालें। उधर सांसद अनिल बलूनी ने आज अपने पैतृक गांव के प्राथमिक विघालय में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों को त्यौहार व चुनाव के मौके पर अपने गांव जरूर आना चाहिए उधर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने चमोली जनपद में अपने गांव में अपना वोट डाला। आज मतदान का अंतिम चरण है मतगणना 31 जुलाई को होनी है।30 फीसदी के आसपास पहुंच गया तथा समाचार लिखे जाने यानि 3 बजे के आसपास यह आंकड़ा 50 फीसदी के करीब जा पहुंचा।

आगे पढ़े
प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंः धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों हरिद्वार स्थित मनसा देवी कृचंडी देवी मंदिर, टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम, नैनीताल के कैंची धाम, अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर, पौड़ी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मंदिरों में भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालु पंजीकरण, पैदल मार्गों और सीढ़ियों का चैड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन अनुभव प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दोनों मंडलों के आयुक्तों की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाए। इस समिति में संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मनसा देवी मंदिर परिसर तथा अन्य प्रमुख मंदिर परिसरों के सुनियोजित विकास, धारणा क्षमता में वृद्धि और व्यवस्थित दुकान प्रबंधन पर बल देते हुए निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था को सुदृढ़, सुव्यवस्थित और सुगम बनाया जाए। श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए तथा दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रित करते हुए चरणबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, एस.एन. पाण्डेय, सचिव एवं आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमन, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।
आगे पढ़े

‘धर्मांतरण कानून हो और सख्त’
ऑपरेशन कालनेमी की निगरानी के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित होगी एसआईटी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाते हुए, जरूरी कदम भी उठाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सीमांत प्रदेश होने के साथ ही सनातन की पुण्य भूमि भी है। इसलिए यहां डेमोग्राफी में बदलाव की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे। धर्मांतरण कराने वाले तत्वों के जाल में फंसे लोगों को उचित परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए, धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाए जाने की दिशा में तत्काल कदम उठाएं जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमी भी ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने में सफल रहा है। इस मुहिम को आगे भी चलाए जाने की जरूरत है, इसलिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर, इसकी निगरानी के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। आगे पढ़े

मतदान केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

पौड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में आज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकासखंड कोट व पौड़ी के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं से बातचीत करते हुये लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के सशक्तिकरण में योगदान दें।
जिलाधिकारी ने विकासखंड पौड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विघालय पाबौ मल्ला तथा विकासखंड कोट के राजकीय प्राथमिक विघालय जामलाखाल तथा राजकीय पूर्व माध्यमिक विघालय कठुड़ में बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि सभी बूथ स्तरीय अधिकारी वोटर लिस्ट लेकर मतदान स्थलों पर उपस्थित रहें, ताकि मतदाताओं का सूची से मिलान किया जा सके।
उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि हर दो घंटे में मतदान की स्थिति की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को अनिवार्य रूप से भेजें। साथ ही मतदान समाप्ति के तुरंत बाद उसकी जानकारी भी कंट्रोल रूम को देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, समयबद्धता और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतपेटियों को पूरी सुरक्षा के साथ सील कर स्ट्रांग रूम तक पहुँचाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिये विशेष सहूलियतें सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने तथा आचार संहिता के पूर्ण पालन करवाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान स्थल पर अनावश्यक भीड़ न हो। जिलाधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों व सुरक्षा बलों से कहा कि मतदान निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो यह सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दीवान सिंह राणा, बीडीओ कोट अमित बिजल्वाण सहित अन्य अधिकारी व मतदान कार्मिक भी मौजूद रहे।आगे पढे

विधवा   को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक के सभी खाते सीज
देहरादून। चार नन्ही बालिकाओं की विधवा मॉ प्रिया से ऋण बीमा धोखाधड़ी में सीएसएल बैंक, को प्रशासन द्वारा सील कर ठप्प कर दिया है जल्द ही नीलामी की कार्यवाही की जाएगी।
सोमवार को यहां डीएम सविन बंसल जनमानस के साथ धोखाधड़ी करने वाले बैंकों एवं फाइनेंस कंपनियों पर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। जिला अधिकारी को आए दिन निजी बैंकों बैंक द्वारा जनमानस के साथ धोखाधड़ी के प्रकरण प्राप्त हो रहे हैं। जिस पर जिला प्रशासन निरंतर कार्रवाई कर रहा है। जिला प्रशासन इन दिनों जनहित से जुड़े विषयों पर सख्त रूख अपनाए हुए हैं, जहां जनहित में निरंतर कड़े निर्णय लिए जा रहें हैं वही आदेशों की अहवेलना पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। ऐसा ही एक अन्य प्रकरण बैंक ऋण से सम्बन्धित व्यथित प्रिया का है जहां आदेशों की ना फरमानी पर एक और बैंक डीएम के कोप का भाजन बना है। जिस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने बैंक शाखा को सील करते हुए ताला झड़ते हुए बैंक की संपत्ति कुर्क कर दी है। विगत 11 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी के समक्ष आर्थिक तंगी से जूझ रही 4 छोटे बच्चां की मॉ विधवा प्रिया ने गुहार लगाई थी कि पति की मृत्यु के उपरान्त बैंक एक वर्ष से बीमित ऋण का न तो क्लेम दे रहा है तथा सम्पति के कागज भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने डीएम से गुहार लगाते हुए का कि उनके पति स्व. विकास कुमार द्वारा 6.50 लाख का बैंक से ऋण लिया था तथा बैंक के अनुरोध पर ऋण का भी बीमा भी करवाया था। बीमा कम्पनी द्वारा ऋण का बीमा करते समय सभी मानकों ध्जांच जिसमें शारीरिक तथा अन्य समस्त जांच की औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए ऋण का बीमा किया गया तथा प्रीमियम शुल्क काटते हुए ऋण भुगतान उनके पति को किया गया। पति की आकस्मिक मृत्यु उपरांत चार नन्ही बालिकाओं की विधवा मॉ प्रिया से ऋण बीमा धोखाधड़ी में सीएसएल बैंक, को प्रशासन द्वारा सील कर ठप्प कर दिया है जल्द ही नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। पति प्रिया के पति विकास की मृत्यु उपरांत ऋण बीमा होते हुए भी बैंक एजेंटस द्वारा उनका घर के कागज जब्त कर लिए थे। व्यथित विधवा प्रिया को बीमा धनराशि नो ड्यूज न देने पर प्रशासन ने राजपुर रोड स्थित बैंक शाखा पर ताला जडते हुए संपत्ति कुर्क कर दी है। विधवा महिला फरियादी प्रिया पति विकास कुमार की मृत्यु उपरांत एक वर्ष से न्याय को भटक रही थी। दंपति द्वारा सी.एस.एल. फाईनेंस लि0 से 6.50 लाख का ऋण लिया था तथा ऋण का बीमा भी कराया था। उनके पति की मृत्यु 12 जुलाई 2024 को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। तभी से बैंक ने प्रिया को परेशान कर रहे थे, बारकृबार बैंक के चक्कर कटा रहे थे तथा उनके घर के कागज भी जब्त कर लिए थे। सब जगह से परेशान होकर प्रिया डीएम से गुहार लगाई थी, जिस पर डीएम ने संबंधित बैंक के प्रबंधक की 7.15 लाख की आरसी काट दी। एक सप्ताह का समय दिए जाने के उपरांत भी बैंक द्वारा वसूली में सहयोग न करने तथा न ही महिला को नो ड्यूज दे रहे थे। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा सीसीएल लिमिटेड की राजपुर रोड शाखा को सील करते संपत्ति कुर्क कर दी है जिसकी नीलाम किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन के सम्मुख एक ताजा प्रकरण बैंक से आया है जिसमें महिला के पति की मृत्यु हो जाने पर बीमित बैंक ऋण के एवज में सुरक्षा देने के बजाय विधवा महिला को परेशान किया जा रहा था। जिस पर प्रशासन ने बैंक को सील कर दिया है। 04 बालिकाओं की विधवा मॉ प्रिया ने डीएम से लगाई गुहार, जिस पर प्रशासन ने आरसी काटते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। जारी वसूली मांग पत्र धनराशि मु०कृ6,50,000.00़ 65000.00 संग्रह व्यय अर्थात् कुल धनराशि मु0कृ7,15,000.00 रु० मात्र का वसूली प्रमाण पत्र वसूली हेतु प्राप्त होने के क्रम में बाकीदार के विरूद्ध नियमानुसार वसूली की कार्यवाही करते हुए समन तामिल कराया गया। जिसमें बाकीदार द्वारा मु0कृ7,15,000.00 रूपये की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से तहसीलदार सदर देहरादून के पदेन खाते में सशर्त हस्तांतरित किये गये थे। जिसमें धनराशि का उपयोग वसूली प्रमाण पत्र की वसूली में उपयोग करने से बाधित कर दिया गया था। इस नाफरमानी पर जिला प्रशासन द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए सीएसएल फाईनेंस लिमिटेड कार्यालय पता वृन्दावन टॉवर न्यू कैन्ट रोड़ हाथीबडकला की चल सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की गई। किंतु कुर्क की गई चल सम्पत्ति का कुल मूल्य वसूली की जाने वाली धनराशि के सापेक्ष पर्याप्त न होने के कारण बाकीदार फर्म सीएसएल फाईनेंस लिमिटेड कार्यालयकृ पता वृन्दावन टॉवर न्यू कैन्ट रोड हाथीबडकला के बैंक खाते को कुर्क किये जाने हेतु धारा 282 उप्र जनवि एवं भूब्य अधिनियम 1950 के तहत निहित अधिकारो का प्रयोग करते हुये ज.वि. आकारकृपत्र 71 चल सम्पत्ति कुर्की अधिपत्र जारी किया गया है। प्रशासन ने वसूली के सम्पूर्ण धनराशि को वसूल करने हेतु बाकीदार के खाते को कुर्क किया है।

आगे पढ़े

सावन के तीसरा सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हरिद्वार। सावन के तीसरे सोमवार के पावन मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।  हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। लोग तड़के से ही भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए लाइन में आ लगे थे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं दी हैं।
मान्यताओं के अनुसार वैसे तो सावन का हर दिन पावन माना जाता है, लेकिन इस पूरे माह पड़ने वाले हर सोमवार का विशेष महत्व होता है। सोमवार को शिव की भक्ति का सबसे अच्छा दिन भी माना जाता है। मान्यता है कि शिव को सोमवार का दिन सबसे ज्यादा प्रिय होता है। इसलिए इस दिन शिव की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर शिव की कृपा अपार मिलती है। भगवान शंकर की आरती की जाती है। यह भी माना जाता है कि शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल में ही निवास कर यहीं से सृष्टि का संचालन और लोगों का कल्याण करते हैं। यह भी माना जाता है कि शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल में ही निवास कर यहीं से सृष्टि का संचालन करते हैं और जगत का कल्याण करते हैं। सावन के तीसरे सोमवार को हरिद्वार के शिव मंदिरों में भोलेनाथ शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।  श्रद्धालुों ने भगवान शिव को जलाभिषेक करने के साथ ही पुष्प और पत्ते चढ़ाए।
आगे पढ़े

अल सुबह गहरी खाई में गिरा पर्यटक,हालत गंभीर


देहरादून। सोमवार अल सुबह दिल्ली से मसूरी घूमने आए चार दोस्तों की ट्रिप उस समय हड़कंप में बदल गई, जब उनमें से एक युवक अचानक पैर फिसलने 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को रेस्क्यू किया कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
मसूरी पुलिस ने बताया कि 112 आपातकालीन सेवा को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति मसूरी रोड पर कोलू खेत से लगभग 2 किलोमीटर ऊपर, गलोगी के पास गहरी खाई में गिर गया है। खबर मिलते ही अपर उप निरीक्षक बुद्धि प्रकाश पुलिस टीम और फायर सर्विस के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तुरंत फायर सर्विस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को बुलाया गया। अंधेरे और दुर्गम पहाड़ी इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद घायल को खाई से बाहर निकाल लिया गया. रेस्क्यू टीम ने घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक को कई जगह चोटें आई हैं, लेकिन समय पर रेस्क्यू हो जाने से उसकी जान बच गई।
Next Post

Good news मुख्यमंत्री ने खटीमा को केंद्रीय विद्यालय की सौगात देने के सभी खटीमा वासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया,पढ़ें सभी समाचार

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 26.23 करोड़ से निर्मित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का किया लोकार्पण *2019 से खटीमा में संचालित केंद्रीय विद्यालय को मिला अपना भवन* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 26.23 […]

You May Like