
यमुनोत्री मार्ग पर हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव बरामद,
उत्तरकाशी । बडकोट
यमुनोत्री मार्ग पर हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव बरामद हो गए हैं। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौैकैंची के पास अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया था। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिर गए थे।आपदा प्रबंधन बिभाग से मिली जानकारी के अनुसार
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 23 जून को हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव आज भगेली गाड़ यमुना नदी में मिले। मृतकों की पहचान कमलेश जेठवा (35) मुंबई निवासी और भाविका शर्मा (11) कृष्णा विहार नई दिल्ली के रूप में हुई है। शवो का पंचनामा करके पोस्टमार्डम के लिए स्वस्थ्य केंद्र नौगांव भेजा गया है ।


