HTML tutorial

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए खरसाली में पूजा-अर्चना ।

Pahado Ki Goonj

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए खरसाली में पूजा-अर्चना ।

उत्तरकाशी। बड़कोट।

भाजपा जिला महामंत्री परशुराम जगूड़ी ने बुधवार को मां यमुना जी के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर तीर्थ पुरोहितों के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां यमुना से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। परशुराम जगूड़ी ने कहा कि मां यमुना की पावन भूमि से देश और प्रदेश के नेतृत्व के लिए मंगलकामना करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने जनकल्याण एवं प्रदेश की उन्नति के लिए भी प्रार्थना की।

Next Post

धर्मघट की पूरी राशि इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी के नाम

धर्मघट की पूरी राशि इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी के नाम इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी के लिए धर्मघट की राशि भेंट उत्तरकाशी। इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी के लिए चलाए जा रहे जनसहयोग अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गायत्री परिवार से जुड़े अजय प्रकाश बडोला ने पहल की है। […]

You May Like